संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की चर्चा इस समय हर ओर हो रही है। जल्द ही इस शो की स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर शुरू होने वाली है। इसमें कई दिग्गज कलाकारों के साथ अध्ययन सुमन भी नजर आने वाले हैं।
Heeramandi: सेट पर अध्ययन की प्रतिभा देख हैरान रह गए भंसाली, बेटे की तारीफ सुन शेखर के छलक पड़े आंसू
सीरीज में उनके किरदार को लेकर लोगों में काफी ज्यादा उत्सुकता देखने को मिल रही है। शो में उनके अभिनय से भंसाली भी काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में खुद शेखर सुमन ने किया है।
Saumya Tandon Hospital: 'क्या हुआ आपको गोरी मेम', अस्पताल में भर्ती हैं सौम्या टंडन, फैंस हुए बेचैन
एक बातचीत में शेखर ने बताया कि कैसे संजय लीला भंसाली अध्ययन के पांच मिनट का एक संवाद प्रस्तुत करते हुए देखकर बहुत प्रभावित हुए थे। उन्होंने बताया कि भंसाली ने इस सीन के बाद अध्ययन से सवाल किया कि क्या उनके पिता ने उनके अभिनय कौशल को प्रभावित किया है।
Deadpool and Wolverine: एमसीयू सिलेबस का हिस्सा नहीं 'डेडपूल एंड वूल्वरिन', शॉन लेवी ने समझी सबसे बड़ी दिक्कत
अभिनेता ने खुलासा किया कि एक ही टेक में शॉट देने के बाद सेट पर मौजूद पूरी टीम ने उनके बेटे प्रशंसा की और तालियां बजाईं। शेखर ने बताया कि उनकी इस परफॉरेमेंस के बाद संजय लीला भंसाली ने जब फोन पर तारीफ की तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।
Ranbir Kapoor: सूरत में दुर्घटना से बचे रणबीर कपूर, वीडियो देख फैंस को हुई चिंता, नहीं आई कोई चोट
'हीरामंडी' की बात करें तो यह वेश्याओं की दुनिया पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, फरदीन खान जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा। सीरीज में शेखर सुमन भी अहम किरदार में दिखने वाले हैं।
Amar Singh Chamkila: रहमान ने 'चमकीला' के लिए इम्तियाज को दी थी ये सलाह, दिखाया था संगीतकार का मृत शरीर