अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को हुई। इस जोड़े की शादी में शामिल होने के लिए दुनिया भर से कई नामचीन हस्तियां पहुंचीं, वहीं कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा इस समारोह में शामिल नहीं हो पाए। फिर भी, उन्होंने हाल ही में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को अपनी शुभकामनाएं देते अपने एक्स हैंडल हुए एक लंबा नोट लिखा।
Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा ने अंबानी को दी बेटे की शादी की बधाई, कहा- रिकॉर्ड तोड़ने वाली वेडिंग थी
आज यानी 15 जुलाई को कुछ देर पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के जश्न की कई तस्वीरें साझा कीं, उन्होंने परिवार को अपनी शुभकामनाएं देते हुए एक लंबा नोट लिखा, "यह महीना इवेंट्स से भरा रहा है, जिसमें सोनाक्षी और जहीर की शादी और उसके बाद 'द मोस्ट टॉक्ड अबाउट वेडिंग ऑफ द मिलेनियम' अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हुई।
It has been a month of 'events' with #Sonakshi & Zaheer 'Wedding of the Century' followed up with 'The Most Talked About Wedding of The Millennium' #AnantAmbani & #RadhikaMerchant it was the record making & record breaking marriage in totality & true sense as the who's who of… pic.twitter.com/DMejwIVRzY
शत्रुघ्न ने लिखा, "यह कुल मिलाकर और सही मायने में रिकॉर्ड बनाने वाली और रिकॉर्ड तोड़ने वाली शादी थी, क्योंकि देश और दुनिया भर की फिल्म, खेल, सामाजिक और राजनीतिक दुनिया की जानी-मानी हस्तियां वहां मौजूद थीं।" उन्होंने आगे लिखा, "इस शानदार आयोजन का पूरा श्रेय नीता अंबानी, उनके पति और हमारे प्रिय मित्र मुकेश अंबानी और उनकी पूरी टीम को जाता है।"
अभिनेता ने लिखा, "पहले के कमिटमेंट्स के कारण मैं वहां नहीं आ सका, लेकिन फिर भी मेरी पत्नी पूनम सिन्हा, मेरे बेटे लव सिन्हा, कुश सिन्हा और उनकी खूबसूरत पत्नी तरुणा सिन्हा सभी कार्यक्रमों में शामिल हुए और हमेशा की तरह अंबानी परिवार के आतिथ्य का आनंद लिया। मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, प्यारे जोड़े और उनकी पूरी टीम को बधाई।"
तस्वीरों में उनकी पत्नी पूनम सिन्हा, बेटे लव सिन्हा और कुश की पत्नी तरुणा सिन्हा नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में तरुणा को दीपिका पादुकोण के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है , उसके बाद सिन्हा परिवार की एक और तस्वीर में मुकेश अंबानी के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।
OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा क्राइम-एक्शन का मजा, पृथ्वीराज सुकुमारन और सुधीर बाबू का होगा जलवा