सारा अली खान महादेव की अनन्य भक्त हैं। अभिनेत्री को अक्सर भोले बाबा के दर्शन के लिए प्रसिद्ध मंदिरों में जाते देखा जाता है। उत्तराखंड में केदारनाथ धाम भी वे कई बार जाती हैं। आज मंगलवार को धनतेरस के अवसर पर सारा अली खान देवभूमि पहुंची हैं। वहां उन्होंने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। उन्होंने अपनी इस धार्मिक यात्रा की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
Sara Ali Khan: दिवाली से पहले देवभूमि पहुंचीं सारा अली, केदारनाथ के किए दर्शन, महादेव की भक्ति में हुईं लीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 29 Oct 2024 06:25 PM IST
सार
अभिनेत्री सारा अली खान आज मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचीं। वहां उन्होंने भोलेनाथ के दर्शन किए। सारा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे भक्ति में लीन नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन