फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Akshara Singh shares Picture with Pankaj Tripathi Vikrant Massey Photos goes viral on Internet

Akshara Singh: फ्लाइट में पंकज त्रिपाठी-विक्रांत मैसी से मिलीं अक्षरा सिंह, बोलीं- वे व्यक्तित्व के हैं धनी

Tue, 29 Oct 2024 05:11 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 29 Oct 2024 05:11 PM IST
सार

भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दो पोस्ट शेयर किए हैं, वायरल तस्वीरों में वो बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी और विक्रांत मैसी के साथ नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Akshara Singh shares Picture with Pankaj Tripathi Vikrant Massey Photos goes viral on Internet
अक्षरा सिंह, पंकज त्रिपाठी और विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम @singhakshara

विस्तार

'भोजपुरी क्वीन' अक्षरा सिंह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे पर ना दिखी हो, लेकिन अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर वो लगातार चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्होंने दो पोस्ट शेयर किए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक तस्वीर में वो बॉलीवुड के जबरदस्त अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ हैं  तो दूसरी फोटो में धुरंधर एक्टर पंकज त्रिपाठी के साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


विक्रांत मैसी के साथ नजर आईं अक्षरा सिंह
भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दो पोस्ट शेयर किए हैं, वायरल तस्वीरों में वो बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी और विक्रांत मैसी के साथ नजर आ रही हैं। अभिनेत्री को इत्तेफाक से दोनों ही स्टार्स फ्लाइट में मिल गए।
विज्ञापन


फ्लाइट में हुई मुलाकात
अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर पहली फोटो विक्रांत मैसी के साथ शेयर की। दोनों फ्लाइट में हैं। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'संजोग से फ्लाइट में मुलाकात कमाल के एक्टर और इंसान से विक्रांत मैसी।' ने इंस्टाग्राम पर पहली फोटो विक्रांत मैसी के साथ शेयर की। दोनों फ्लाइट में हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'सहयोग से फ्लाइट में मुलाकात कमाल के एक्टर और इंसान  विक्रांत मैसी से।'
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)




पंकज त्रिपाठी के लिए कही यह बात
अक्षरा ने दूसरी फोटो  पंकज त्रिपाठी के साथ साझा की। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'व्यक्तित्व के धनी पंकज त्रिपाठी अंकल, जिनसे बचपन की मुलाकात के बाद आज संजोग से फ्लाइट में मुलाकात हो गई। आपके आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)




सोशल मीडिया पर अक्षरा रहती है हिट
अक्षरा सिंह को 'भोजपुरी क्वीन' भी कहते हैं।अक्षरा भोजपुरी की इकलौती स्टार हैं जिनके सोशल मीडिया अकाउंट पर  6.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अक्षरा ने रवि किशन के 2010 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, इसके बाद उन्होंने कई भक्ति और भोजपुरी गानों में भी आवाज दी है। हाल ही में उन्होंने अपनी नई फिल्म 'जानू आई लव यू' का फर्स्ट लुक साझा करा है।  अक्षरा सिंह को 2020 में 'लव मैरिज' फिल्म में देखा गया था और टीवी पर वो 2021 में 'बिग बॉस ओटीटी 1' में थीं।
 

Chhava: जल्द देखने मिलेंगी विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की 'छावा' की झलक, तीन मिनट 10 सेकेंड का होगा ट्रेलर

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed