{"_id":"660a55886c2968c23408a037","slug":"the-great-indian-kapil-show-host-kapil-sharma-wife-ginni-chatrath-praised-husband-said-he-is-best-father-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ginni Chatrath: गिन्नी ने खोले कपिल के राज, बोलीं- घर से बाहर वे क्या करते हैं इसकी गारंटी मैं नहीं ले सकती","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ginni Chatrath: गिन्नी ने खोले कपिल के राज, बोलीं- घर से बाहर वे क्या करते हैं इसकी गारंटी मैं नहीं ले सकती
Mon, 01 Apr 2024 12:12 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:12 PM IST
सार
कपिल शर्मा एक बेहतरीन कॉमेडियन होने के साथ-साथ एक अच्छे बेटे और शानदार पति के रूप में भी मशहूर हैं। वहीं 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दौरान कपिल की पत्नी गिन्नी ने कहा, 'कपिल जब घर पर रहते हैं तब वे बच्चों की देखभाल करते हैं।
विज्ञापन
कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
कपिल शर्मा इन दिनों अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। कपिल अपने नए शो को नेटफ्लिक्स पर लेकर आए हैं। पिछले शनिवार को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पहला एपिसोड प्रसारित किया गया। दर्शकों को कपिल के यह शो काफी पसंद आ रहा है। कपिल के साथ इस शो में अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा और सुनील ग्रोवर मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वहीं शो के पिछले एपिसोड में अगर किसी ने सुर्खियां बटोरी है तो वे कपिल की पत्नी गिन्नी हैं। शो के बाद गिन्नी के कई क्लिप्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।
कपिल हैं बेस्ट पिता
कपिल शर्मा एक बेहतरीन कॉमेडियन होने के साथ-साथ एक अच्छे बेटे और शानदार पति के रूप में भी मशहूर हैं। वहीं 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दौरान कपिल की पत्नी गिन्नी ने कहा, 'कपिल जब घर पर रहते हैं तब वे बच्चों की देखभाल करते हैं। वे बच्चों के साथ काफी समय बिताना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं कपिल ने बच्चों के डायपर तक बदले हैं।'
Farah Khan: फराह ने 'मैं हूं ना' की सफलता का किंग खान को दिया श्रेय, बोलीं- फिल्म बनाऊंगी तो शाहरुख के साथ ही
विज्ञापन
गिन्नी के साथ शरीफ हैं कपिल
गिन्नी अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'जब भी कपिल मेरे साथ होते हैं वे कुछ भी ऐसा नहीं करते हैं जिससे मुझे शिकायत हो। वे एक बेहतरीन पति हैं।' शो के अगले सेक्शन में अर्चना गिन्नी से सवाल करती हैं कि क्या कपिल घर के कामों में हाथ बटाते हैं। इस सवाल का जवाब गिन्नी के बजाय कपिल ने दिया। कपिल कहते हैं, 'बेटी को तो मैंने ही पाला है क्योंकि गिन्नी तो दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद उसी में व्यस्त हो गई थीं।'
BMCM: फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे अक्षय-टाइगर, विशाल मिश्रा के कॉन्सर्ट में की धमाकेदार एंट्री
बिना गिन्नी के कपिल करते हैं मस्ती!
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में रणबीर कपूर बतौर मेहमान बन कर आए थे। उन्होंने जब गिन्नी से पूछा कि शादी के बाद क्या कपिल सुधर गया है। इस सवाल पर गन्नी हंसते हुए कहती हैं, 'मेरे साथ रहते हैं तब तो सुधरे हुए रहते हैं। हां, घर से निकलने के बाद ये क्या करते हैं इसकी मैं गारंटी नहीं दे सकती हूं।