अब जबकि करीब करीब ये सबको पता चल चुका है कि अभिनेता वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ इसके निर्माता एटली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘थेरी’ की ही रीमेक है, बस फिल्म को थोड़ा नया लुक देने के लिए इसमें जैकी श्रॉफ का किरदार खूंखार बना दिया गया। लेकिन, फिल्म को लेकर असली हाइप बनी है इसमें अभिनेता सलमान खान का एक दमदार कैमियो होने की खबर सामने आने के बाद से। फिल्म के निर्माता मुराद खेतानी बताते हैं कि इस कैमियो के लिए उन्हें सलमान से बात करने के लिए कितनी हिम्मत जुटानी पड़ी थी।
2 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘एनिमल’ और उसके पहले फिल्म ‘कबीर सिंह’ का पूरा साज बाज निर्माता मुराद खेतानी का ही तैयार किया हुआ है। फिल्म ‘कबीर सिंह’ के बाद मुराद खेतानी ही निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी को टी सीरीज की फिल्म ‘एनिमल’ के निर्देशन के लिए मनाकर लाए थे। लेकिन, बाद में टी सीरीज ने ये पूरा प्रोजेक्ट खुद अपने अधिकार में ले लिया और मामला अदालत तक जा पहुंचा था और पलड़ा मुराद खेतानी के हक में ही झुका था। इन्हीं मुराद खेतान ने फिल्म ‘बेबी जॉन’ इस बार जियो स्टूडियोज के साथ बनाई है।
3 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘बेबी जॉन’ का पूरा गणित बिठाने को सबसे पहले मुराद खेतानी ही वरुण धवन को फिल्म में लेकर आए। इसके बाद एटली ने मुराद खेतानी के साथ मिलकर अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत इस फिल्म का निर्माण किया। ‘बेबी जॉन’ का निर्देशन एटली के असिस्टेंट रहे कालीस ने किया है। वरुण धवन का बाजार चूंकि बीते कई साल से बड़े परदे पर ठंडा ही रहा है, लिहाजा फिल्म को थोड़ी गर्मी देने के लिए मुराद खेतानी ने इसमें सलमान खान का एक कैमियो रखा है। लेकिन, इसके लिए सलमान से वह बात कैसे करें, इसके लिए उन्होंने खुद को तैयार करने में पूरा एक घंटा लगाया।
4 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक कार्यक्रम में मिले मुराद खेतानी ने जब सलमान खान से इसके लिए बात चलाई तो बताते हैं कि सलमान खान ने हां करने में 10 सेकंड भी नहीं लगाए। एटली की फिल्म ‘जवान’ से सलमान खासे प्रभावित रहे हैं और जल्द ही वह उनके साथ एक हिंदी फिल्म शुरू करने वाले हैं। एटली ने सलमान खान के लिए एक खास एक्शन फिल्म का ताना बाना बुना है और सलमान को उम्मीद है कि ये फिल्म उनका चमक खोते करियर की दमक फिर से बढ़ा देगी।
5 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘बेबी जॉन’ के मंगलवार को मुंबई में कुछ खास शोज हुए हैं। इन शोज में शामिल रहे कलाकारों के मुताबिक फिल्म में सलमान खान का कैमियो बहुत ही शानदार तरीके से शूट किया गया है। ये कुछ कुछ फिल्म ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन पर फिल्माए गए स्टंट दृश्यों जैसा है। स्क्रीन पर इस दौरान उनका नाम एजेंट भाईजान लिखकर भी आता है। फिल्म में सलमान खान की मौजूदगी इस फिल्म की सीक्वल की संभावनाएं भी खोलती है।