बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में सिकंदर की शूटिंग का पहला शेड्यूल आज खत्म होने की उम्मीद है। पहले शेड्यूल की शूटिंग बांद्रा के ताज लैंड्स एंड में सलमान खान के साथ एक एक्शन सीक्वेंस के साथ पूरी होगी। सलमान चित्रकूट ग्राउंड्स में अभिनेता प्रतीक बब्बर के साथ एक महत्वपूर्ण एक्शन सीन फिल्माएंगे, जिसमें एक विमान और एक विशेष रूप से बनाया गया बाहरी सेट शामिल होगा।
Sikandar: सलमान खान ने 'सिकंदर' का पहला शेड्यूल किया खत्म? अगले शूट से पहले इस कारण ब्रेक लेगी टीम!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:35 PM IST
सार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सोमवार को ताज लैंड्स एंड में एक्शन सीन पूरा करने के बाद, टीम डेढ़ महीने का ब्रेक लेगी ताकि गोरेगांव में एसआरपीएफ ग्राउंड में एक नए सेट के निर्माण के लिए समय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन