{"_id":"6acb5a94a956ce6a1e0ce2dd","slug":"saira-banu-share-post-on-amitabh-bachchan-birthday-share-story-dilip-kumar-shakti-movie-set-2026-10-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सायरा बानो: जब अमिताभ बच्चन के लिए दिलीप कुमार ने पूरे सेट को करवा दिया था शांत, अभिनेत्री ने सुनाया किस्सा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सायरा बानो: जब अमिताभ बच्चन के लिए दिलीप कुमार ने पूरे सेट को करवा दिया था शांत, अभिनेत्री ने सुनाया किस्सा
Sun, 11 Oct 2026 03:14 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:14 PM IST
सार
Saira Banu On Amitabh Bachchan: दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने हाल ही में अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार की फिल्म 'शक्ति' के सेट से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है।
विज्ञापन
बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन आज 11 अक्तूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनके परिवार वाले, फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बिग बी को शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब इस लिस्ट में दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो का नाम भी शामिल हो गया है।
Trending Videos
सायरा बानो, दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
सायरा बानो ने पोस्ट में क्या लिखा?
सबसे पहले पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी और दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की कुछ पुरानी झलकियां देखने को मिल रही हैं। दूसरी पोस्ट में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ वाली तस्वीरें शेयर की हैं। तीसरी में उन्होंने अमिताभ के साथ वाली फिल्म की फोटो शेयर की हैं।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'इन वर्षों में शायद पूरी दुनिया यह जान चुकी है कि दिलीप साहब से मेरी शादी किन अनोखे हालात में हुई थी। आज भी जब मैं उन घटनाओं को याद करती हूं, तो अपने आप मुस्कुराने और हंसने लगती हूं। यह सब कितना सहज और सादगी भरा था।'

सायरा बानो और दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
मैनिफेस्टेशन को लेकर कही ये बात
सायरा ने आगे लिखा, 'आजकल लोग मैनिफेस्टेशन यानी अपनी इच्छा को सच करने के बारे में बहुत बात करते हैं। इसका मतलब है किसी चीज को दिल से चाहना और उसे अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने का सपना देखना। लेकिन मेरी यह छोटी-सी जर्नी तब शुरू हुई थी, जब मैं सिर्फ 12 साल की थी। उस समय न तो मुझे इस शब्द का मतलब पता था और न ही मैं यह समझती थी कि दुनिया किस तरह काम करती है। मैं बस अपने बचपन की मासूमियत के साथ इतना जानती थी कि मैं साहब की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बनना चाहती थी और किस्मत ने भी अपने खूबसूरत अंदाज में मेरी इस इच्छा को सच कर दिया।'
दिग्गज अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'इस दिन मुझे ऐसी खुशी मिली, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं अक्सर सोचती हूं कि जिंदगी कैसे हमारे दिल में छिपे छोटे-छोटे, मासूम सपनों को ऐसी यादों में बदल देती है, जो आगे चलकर हमारी सबसे अनमोल पूंजी बन जाती हैं। उस दिन की हर बात खूबसूरत थी। वह मौका, मेरे आसपास मौजूद लोग और इन सबसे बढ़कर दिलीप साहब। वह मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे।'

सायरा बानो
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनाया 'शक्ति' से सेट से जुड़ा किस्सा
एक्ट्रेस ने लिखा, 'जब मैं साहब और उनकी असाधारण जिंदगी को याद करती हूं, तो मुझे यह भी याद आता है कि वह अपने साथी कलाकारों का कितना सम्मान करते थे और उनके काम को कितनी अहमियत देते थे। अपनी किताब 'दिलीप कुमार: द सब्सटेंस एंड द शैडो' में साहब ने अमिताभ बच्चन के बारे में बहुत सम्मान और प्यार के साथ लिखा है। उन्हें फिल्म 'शक्ति' में अमित जी के साथ काम करने का मौका मिला था।'
सायरा बानो ने लिखा, 'साहब, अमित जी के संवाद बोलने के अंदाज, उनके साफ उच्चारण और सबसे बढ़कर अपने साथी कलाकार की बात ध्यान से सुनने की कला की बहुत तारीफ करते थे। उनका मानना था कि किसी कलाकार का अच्छा अभिनय सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करता कि वह क्या बोलता है, बल्कि इस पर भी निर्भर करता है कि वह सामने वाले की बात कितनी ध्यान से सुनता है।
एक बार जब अमित जी एक इमोशनल मुश्किल सीन की तैयारी कर रहे थे, तो साहब ने पूरी टीम से शांति बनाए रखने को कहा था। वह समझते थे कि एक कलाकार अपने काम में कितनी मेहनत, लगन और एकाग्रता लगाता है। यह बात साहब की अपनी सोच को बहुत खूबसूरती से दिखाती है। किसी कलाकार का सम्मान करने का मतलब है उसकी कला का सम्मान करना।'

सायरा बानो ने दी बधाई
एक्ट्रेस ने बधाई देते हुए लिखा, 'इसलिए इस खास दिन पर मैं अमित जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहती हूं। यह याद करना बहुत अच्छा लगता है कि साहब उनके काम की कितनी इज्जत करते थे। मुझे यकीन है कि दो बड़े कलाकारों के बीच ऐसा आपसी सम्मान हमारे सिनेमा की सबसे खूबसूरत बातों में से एक है। मेरी दुआ है कि अमित जी हमेशा स्वस्थ और खुश रहें और उन्हें उनके चाहने वालों का प्यार आने वाले कई वर्षों को मिलता रहे।'