फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि के गाने: 'चलो बुलावा आया है' से 'तूने मुझे बुलाया' तक, फिल्मों में भजनों के जरिए दिखी माता की भक्ति

Sun, 11 Oct 2026 10:05 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 11 Oct 2026 10:05 AM IST
सार

Navratri Bhajan: शारदीय नवरात्रि शुरू हो गए हैं और इस पावन अवसर पर आइए जानते हैं हिंदी सिनेमा के उन यादगार माता भजनों को, जिन्होंने बड़े पर्दे से निकलकर करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई।

विज्ञापन
Navratri songs Chalo Bulawa Aaya Hai To Tune Mujhe Bulaya Sherawaliye These Bhajan From Bollywood Movie
नवरात्रि भजन - फोटो : अमर उजाला
माता के शारदीय नवरात्रि आज 11 अक्तूबर से शुरू हो गए हैं। देशभर में मां दुर्गा की भक्ति के रंग बिखरने लगे हैं। अब अगले नौ दिनों तक मंदिरों से लेकर पंडालों तक में माता के जयकारे गूंजेंगे। मां की भक्ति सिर्फ मंदिर और पंडालों तक में ही सिमित नहीं रही, बल्कि हिंदी सिनेमा ने भी मां की महिमा को अपने गीतों के जरिए खूबसूरती से बयां किया है। 


'चलो बुलावा आया है' से लेकर 'तूने मुझे बुलाया शेरांवालिये' तक, ऐसे कई भजन हैं जो आज भी सुनते ही भक्तों को माता के दरबार की याद दिला देते हैं। नवरात्रि के इस खास मौके पर आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ भजनों के बारे में।
Trending Videos
Navratri songs Chalo Bulawa Aaya Hai To Tune Mujhe Bulaya Sherawaliye These Bhajan From Bollywood Movie
जय माता दी - फोटो : सोशल मीडिया
जय माता दी
फिल्म 'आरजू' का यह गाना सोनू निगम ने गाया था।  अक्षय कुमार पर फिल्माया गया यह गीत माता के दर्शन और जयकारों के उत्साह को सामने लाता है। इसकी ऊर्जा भक्तों को यात्रा और भक्ति के रंग में रंग देती है।
Navratri songs Chalo Bulawa Aaya Hai To Tune Mujhe Bulaya Sherawaliye These Bhajan From Bollywood Movie
चलो बुलावा आया है - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
चलो बुलावा आया है
यह गाना साल 1983 में आई फिल्म 'अवतार' का है। इसे नरेंद्र चंचल, आशा भोसले और महेंद्र कपूर ने गाया था। फिल्म में कहानी की शुरुआत इसी भजन से होती है। माता का बुलावा मानो हर उस भक्त के लिए उम्मीद का संदेश है, जो दुखों से घिरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri songs Chalo Bulawa Aaya Hai To Tune Mujhe Bulaya Sherawaliye These Bhajan From Bollywood Movie
तूने मुझे बुलाया शेरांवालिये - फोटो : सोशल मीडिया
तूने मुझे बुलाया शेरांवालिये
यह गाना साल 1980 में आई फिल्म 'आशा' का है, जिसे मोहम्मद रफी और नरेंद्र चंचल ने अपनी आवाज दी थी। यह भेंट माता के दरबार में पहुंचने की तड़प और भक्त की अटूट आस्था को आवाज देती है। नवरात्रि के जगरातों में इसकी गूंज आज भी खास लगती है।
विज्ञापन
Navratri songs Chalo Bulawa Aaya Hai To Tune Mujhe Bulaya Sherawaliye These Bhajan From Bollywood Movie
ओ शेरोंवाली - फोटो : सोशल मीडिया
ओ शेरोंवाली
यह गाना साल 1979 में आई फिल्म 'सुहाग' का है। अमिताभ बच्चन और रेखा पर फिल्माया गया यह भजन आज भी पंडालों की शान है। मोहम्मद रफी और आशा भोसले की दमदार आवाज इस भजन में एक अलग ही ऊर्जा भर देती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed