साउथ के सुपरस्टार राम चरण बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुके हैं। पिछले साल फिल्म 'आरआरआर' के गाने ‘नाटू-नाटू’ के लिए ऑस्कर की ट्रॉफी जीत चुके अभिनेता आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आइए आपको रामचरण के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बताते हैं---
2 of 5
राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2013 में राम चरण ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। वे फिल्म 'जंजीर' की रीमेक में प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आए थे। दर्शकों को इस फिल्म में उनका अभिनय काफी पसंद आया था।
3 of 5
राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'आरआरआर' में स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका चुके राम चरण एक स्वतंत्रता सेनानी के पोते हैं। उनके नाना अल्लू राम लिंगैया एक प्रसिद्ध अभिनेता होने के साथ-साथ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए थे।
4 of 5
राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम
राम चरण ने साल 2016 में आई एक्शन ड्रामा फिल्म 'ध्रुव' में खुद से एक्शन किया था। उन्होंने किसी भी स्टंट के लिए किसी स्टंटमैन से मदद नहीं लिया था।
5 of 5
राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम
राम चरण एक सफल अभिनेता होने के साथ-साथ एक बेहतरीन पति और पिता भी हैं। अभिनेता अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपनी पत्नी पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। वे अपने जमाने के सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे हैं। राम चरण और राणा दग्गुबाती बचपन के दोस्त हैं।
Bade Miyan Chote Miyan Trailer: साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म का होली धमाका, अक्षय ने खोले सबके राज