Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shahrukh Khan Revealed Why He Went Grey Haired Look In King Opens Up About Age Gap Between Him And Co-Actress

शाहरुख खान: 'किंग' में अभिनेता ने क्यों अपनाया ग्रे हेयर लुक? हीरोइनों के साथ उम्र के फासले पर भी की बात

Sat, 28 Nov 2026 10:08 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 28 Nov 2026 10:08 AM IST
सार

  • 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
  • इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं।
  • 27 नवंबर को फिल्म का 'डैडी कूल' गाना रिलीज हुआ है।

विज्ञापन
Shahrukh Khan Revealed Why He Went Grey Haired Look In King Opens Up About Age Gap Between Him And Co-Actress
शाहरुख खान किंग फिल्म में - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में शाहरुख का लुक भी काफी अलग नजर आ रहा है। अभिनेता ने इस बार अपने बालों को ग्रे लुक दिया है और पर्दे पर अपनी उम्र के किरदार को निभाने का फैसला किया है। हाल ही में उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।
विज्ञापन


दरअसल, मुंबई में शुक्रवार शाम को मेटा का एक इवेंट हुआ, जिसमें किंग खान फिल्ममेकर करण जौहर के साथ पहुंचे थे। इसी इवेंट में शाहरुख ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने 'किंग' में 61 साल के हीरो के तौर पर दिखने का फैसला किया। सिर्फ इतना ही ही, इस दौरान उन्होंने अपनी ऑनस्क्रीन रोमांटिक छवि, उम्र और फीमेल को-स्टार्स के साथ उम्र के अंतर पर भी खुलकर बात की।
विज्ञापन
Trending Videos

Shahrukh Khan Revealed Why He Went Grey Haired Look In King Opens Up About Age Gap Between Him And Co-Actress
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : एक्स@SRKUniverse
क्या बोले शाहरुख खान?
शाहरुख खान ने इवेंट में कहा, 'मैं हमेशा से हीरो बनना चाहता था। जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, तब मुझे लगता था कि मैं अच्छा नहीं दिखता। इसलिए जब मुझे हीरो बनने का मौका मिला, तो मैं उसे बहुत खास मानता हूं। मेरे जैसे साधारण दिखने वाले इंसान के लिए यह मौका काफी मायने रखता है।'
विज्ञापन

Shahrukh Khan Revealed Why He Went Grey Haired Look In King Opens Up About Age Gap Between Him And Co-Actress
'किंग' के डैडी कूल गाने में शाहरुख खान-करीना कपूर - फोटो : वीडियो ग्रैब
कैसे शाहरुख को हुआ अपनी उम्र का एहसास?
शाहरुख ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें अपनी उम्र और उनकी फीमेल को-स्टार्स की उम्र के बीच का अंतर महसूस होने लगा था। किंग ने कहा, 'मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था, जिसका नाम नहीं बताऊंगा। न ही डायरेक्टर और हीरोइन का नाम बताऊंगा, लेकिन करण जानते हैं। मैं हीरोइन के सामने खड़ा होकर अपना एक शानदार रोमांटिक डायलॉग बोल रहा था। मैं कह रहा था कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, तुम्हारी आंखों में खो जाना चाहता हूं। तुम्हें देखकर लगता है कि मैंने पूरी दुनिया देख ली है।'

इसके बाद शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उसी रोमांटिक बात के बीच उन्हें लगा कि कहीं वह अपनी को-स्टार से यह भी न पूछ बैठें कि कल के लिए उसका मैथ्स का होमवर्क पूरा हुआ या नहीं, बेटी। इसी तरह उन्हें अपनी उम्र और साथ काम करने वाली अभिनेत्रियों की उम्र के अंतर का एहसास होने लगा।
विज्ञापन

Shahrukh Khan Revealed Why He Went Grey Haired Look In King Opens Up About Age Gap Between Him And Co-Actress
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों शाहरुख ने रखा ग्रे हेयर लुक?
शाहरुख ने बताया कि इसी एहसास के बाद उन्होंने तय किया कि अब उन्हें अपनी उम्र के हिसाब से किरदार निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि 61 साल की उम्र में भी वह उतने ही कूल नजर आएं, जितना इस उम्र में कोई हीरो हो सकता है।

अभिनेता ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके डायलॉग और अंदाज उनकी उम्र के हिसाब से भी सही लगें। 'किंग' में उनके ग्रे हेयर लुक के पीछे भी यही सोच है। शाहरुख का मानना है कि अब वह ऐसे हीरो बनना चाहते हैं, जिन्हें देखकर लड़कियों को लगे कि उनके पिता भी इसी तरह कूल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी सुहाना खान भी फिल्म का हिस्सा हैं और वह चाहते हैं कि लड़कियां उन्हें देखकर सोचें कि उनके पिता भी ऐसे होने चाहिए। शाहरुख ने कहा कि उनका मकसद 60 साल की उम्र में हीरो बनना और अपनी उम्र को पर्दे पर अपनाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed