फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kiran Rao opened up about becoming immune to media scrutiny and trolling after marrying Aamir khan

Kiran Rao: आमिर से शादी के बाद ट्रोल्स की शिकार हुई थीं किरण राव, लोग कहते- किस चश्मिश औरत को हमसफर बनाया है

Tue, 26 Mar 2024 03:50 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 26 Mar 2024 03:50 PM IST
सार

अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में किरण ने महिला निर्देशकों द्वारा अपनी फिल्मों को रिलीज करने में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला और इंडस्ट्री में पुरुषों की तुलना में महिलाओं को मिलने वाले सम्मान पर बात की है।

विज्ञापन
Kiran Rao opened up about becoming immune to media scrutiny and trolling after marrying Aamir khan
आमिर खान, किरण राव - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने किरण राव के साथ दूसरी शादी की थी, दोनों का एक बेटा आजाद है। हालांकि, वर्ष 2021 में आमिर और किरण की राहें जुदा हो गईं। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। तलाक के बाद अब दोनों अच्छे दोस्त हैं। अब किरण ने खुलासा किया है कि आमिर से शादी करने के बाद उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था, जो उनके लुक का मजाक बना रहे थे।
विज्ञापन


आमिर से शादी के बाद ट्रोल हुई थीं किरण
अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में किरण ने महिला निर्देशकों द्वारा अपनी फिल्मों को रिलीज करने में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला और इंडस्ट्री में पुरुषों की तुलना में महिलाओं को मिलने वाले सम्मान पर बात की है। इसके अलावा किरण ने उस वक्त को भी याद किया, जब उनकी शादी आमिर खान के साथ हुई थी और शादी के बाद उन्हें कई तरह की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


अब किरण को ट्रोल्स से नहीं पड़ता फर्क
किरण ने कहा कि आमिर से शादी करने के बाद उन्हें ट्रोल किया जाता था और कहा जाता था, 'आमिर खान ने किस चश्मिश औरत से शादी कर ली है'। उस समय इतने कमेंट सुनने के बाद भी किरण ने हमेशा अपनी स्वतंत्रता को महत्व दिया और अपने काम को आगे रखा है। अब वह एक ऐसे बिंदु पर पहुंच गई हैं, जहां अब उनके लिए दूसरों की राय की कोई अहमियत नहीं है। किरण का मानना है कि व्यक्ति को अपनी आजादी से लगाव होना चाहिए क्योंकि यही वह चीज है, जो उसे आगे बढ़ने में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर ने खुद को बताया था खुशकिस्मत
वहीं, बता दें कि एक इंटरव्यू में आमिर खान ने आगे कहा था कि वे खुद को खुशकिस्मत समझते हैं कि किरण राव उनकी जिंदगी में आईं और उनका जीवन सफर काफी शानदार रहा। वहीं, किरण ने कहा था कि उन्हें एक-दूसरे के साथ काम करने में मजा आता है। दोनों ने तलाक के बाद साथ में फिल्म 'लापता लेडीज' में काम किया है।  

Kangana Ranaut: 'लॉक अप' के दूसरे सीजन को होस्ट करेंगी कंगना? पायल रोहतगी ने ली फिरकी, नोट साझा कर कसा तंज


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed