फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ratan Raajputh: टीवी के बाद रतन राजपूत ने साउथ इंडस्ट्री का किया पर्दाफाश, खोले एक से बढ़कर एक राज

Sat, 22 Jul 2023 10:27 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 22 Jul 2023 10:27 AM IST
सार

टीवी के बाद रतन राजपूत ने साउथ इंडस्ट्री का कच्चा-चिट्ठा खोला है। एक्ट्रेस बताती नजर आई हैं कि साउथ में इसका प्रचलन और भी ज्यादा है। 
 

विज्ञापन
Ratan Raajputh said that casting couch is prevalent in South Industry she was asked to compromise every time
रतन राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे के चर्चित शो 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वालीं रतन राजपूत फिलहाल पर्दे से दूर हैं। वहीं एक्ट्रेस अब सोशल मीडिया पोस्ट्स और व्लॉग के जरिए फैंस के साथ जुड़ती नजर आती हैं। बीते दिनों रतन ने टीवी इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच का कच्चा-चिट्ठा खोलकर हर किसी को हैरान कर दिया था। वहीं, अब उन्होंने साउथ इंडस्ट्री का काला सच उजागर किया है। साथ ही अपने ताजा बयान को लेकर हेडलाइंस का हिस्सा बन गई हैं। 

Ratan Raajputh said that casting couch is prevalent in South Industry she was asked to compromise every time
रतन राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

रतन राजपूत ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया है कि लोग साउथ इंडस्ट्री को काफी आदर्शवादी समझते हैं, लेकिन वहां भी कास्टिंग काउच काफी ज्यादा प्रचलित है। रतन ने दावा किया है कि जब वह लाली की भूमिका में नजर आ रही थीं, तब उन्हें काम के लिए साउथ इंडस्ट्री से कई कॉल आए थे। हालांकि, उन कॉल पर एक्ट्रेस से कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा गया था।

Ratan Raajputh said that casting couch is prevalent in South Industry she was asked to compromise every time
रतन राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

रतन ने उन दिनों को याद करते हुए साउथ इंडस्ट्री के काले सच का पर्दाफाश करते हुए कहा, 'मुझे साउथ से कई फोन आते थे, कुछ बहुत अच्छे निर्देशकों से, लेकिन इसके साथ ही वे कहते थे कि रतन जी आपको थोड़ा वजन बढ़ाना होगा, आप बहुत पतली हैं।' एक्ट्रेस ने साफ किया कि वह इस मांग पर सहमत हो गई थीं, लेकिन फिर उनसे कॉम्प्रोमाइज करने को कहा गया। 

Josephine Chaplin: चार्ली चैपलिन की बेटी जोसेफिन चैपलिन का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
Ratan Raajputh said that casting couch is prevalent in South Industry she was asked to compromise every time
रतन राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

रतन ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, 'तब उस व्यक्ति ने कहा कि आप यहां के नियमों को पहले से ही जानती हैं। मैंने उनसे इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि आप जानती हैं कि इंडस्ट्री में डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर (केवल लीड) और डीओपी भी हो सकते हैं। मैंने उनसे सीधे पूछा कि इसके बारे में क्या है, और फिर उन्होंने कहा कि आप जानती हैं, यहां आपको समझौता करना होगा।'

Vivek Agnihotri: अब मणिपुर हिंसा पर फिल्म बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री? यूजर के सवाल पर फिल्ममेकर का बड़ा जवाब

विज्ञापन
Ratan Raajputh said that casting couch is prevalent in South Industry she was asked to compromise every time
रतन राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

रतन राजपूत ने दावा किया कि उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और कहा कि आज तक उन्हें साउथ से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है, जहां उन्हें समझौता करने के लिए नहीं कहा गया हो। रतन ने कहा, 'लोग बॉलीवुड के बारे में जो बात कर रहे हैं, वही साउथ में भी होता है। टॉलीवुड अभी भी अच्छा काम कर रहा है, इसका कारण यह है कि वे अभी भी अपनी संस्कृति, रीति-रिवाजों, कपड़ों और हर चीज का सम्मान करते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed