{"_id":"64bb4ff9de3dbc71a5005866","slug":"charlie-chaplin-daughter-josephine-chaplin-passed-away-at-the-age-of-74-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Josephine Chaplin: चार्ली चैपलिन की बेटी जोसेफिन चैपलिन का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Josephine Chaplin: चार्ली चैपलिन की बेटी जोसेफिन चैपलिन का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Sat, 22 Jul 2023 09:14 AM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sat, 22 Jul 2023 09:14 AM IST
सार
28 मार्च, 1949 को कैलिफोर्निया के सांता मोनिका में जन्मी जोसेफिन चैपलिन, चार्ली चैपलिन और ओना ओ'नील की आठ संतानों में से तीसरी थीं। उन्होंने 1952 में अपने पिता की 'लाइमलाइट' से कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी।
विज्ञापन
जोसेफिन चैपलिन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चार्ली चैपलिन का नाम सुनते ही सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है, क्योंकि उन्होंने जिंदगी में मुसीबतों और दर्द में भी लोगों को ठहाके लगाने की सीख दी थी। अब खबर आ रही है कि कॉमेडी लीजेंड चार्ली चैपलिन की बेटी और एक्ट्रेस जोसेफिन चैपलिन का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। वैरायटी के अनुसार, चैपलिन के परिवार की ओर से की गई घोषणा के अनुसार उन्होंने 13 जुलाई को पेरिस में दम तोड़ दिया था।
बेहद कम उम्र में की थी करियर की शुरुआत
28 मार्च, 1949 को कैलिफोर्निया के सांता मोनिका में जन्मी जोसेफिन चैपलिन, चार्ली चैपलिन और ओना ओ'नील की आठ संतानों में से तीसरी थीं। उन्होंने 1952 में अपने पिता की 'लाइमलाइट' से कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। जोसेफिन चैपलिन के तीन बेटे हैं, चार्ली, आर्थर और जूलियन रोनेट। बता दें कि जोसेफिन के निधन की सूचना उनके भाई-बहन माइकल, गेराल्डिन, विक्टोरिया, जेन, एनेट; यूजीन और क्रिस्टोफर ने दी।
इसे भी पढ़ें- 100 Years of Mukesh: नितिन मुकेश ने सुनाईं भावुक कर देने वाली कहानियां, अंतिम शो की बात पढ़कर आप भी रो देंगे
विज्ञापन
करियर
उनके करियर की बात करें तो जोसेफिन ने कई फिल्मों में अभिनय किया था। 1972 में पियर पाओलो पासोलिनी की पुरस्कार विजेता फिल्म 'द कैंटरबरी टेल्स' और रिचर्ड बाल्डुची की 'लोडेर डेस फाउव्स' में नजर आई थीं। उसी साल उन्होंने सोवियत संघ से भागने की कोशिश कर रहे लोगों के एक समूह के बारे में मेनाहेम गोलन के 1972 के नाटक 'एस्केप टू द सन' में लॉरेंस हार्वे के साथ अभिनय किया। वैराइटी के अनुसार, 1988 में, उन्होंने टेलीविजन मिनी-सीरीज 'हेमिंग्वे' में हेडली रिचर्डसन के रूप में, स्टेसी कीच के साथ अर्नेस्ट हेमिंग्वे के रूप में अभिनय किया।