साउथ फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रशांत वर्मा ने 'हनुमान' फिल्म के बाद से दर्शकों के बीच खूब लोकप्रियता बटोरी। अब दर्शकों को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में उन्होंने अपने अगली फिल्म को लेकर भी खूब चर्चाएं बटोरी थीं। कहा जा रहा था कि वे बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ काम करने के लिए तैयार हैं और अगली फिल्म के लिए उनसे बातचीत कर रहे हैं। वहीं अब उस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है, जो दर्शकों को निराश कर सकता है।
2 of 5
प्रशांत वर्मा-हनुमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबर आई थी कि रणवीर सिंह प्रशांत वर्मा के साथ काम करने के लिए तैयार थे। अभिनेता ने अपनी बड़े बजट की फिल्म 'राक्षस' के लिए प्रशांत वर्मा के साथ हाथ मिलाया था। हालांकि, अब ताजा अपडेट है कि रणवीर सिंह इस परियोजना से पीछे हट चुके हैं, जिसका कारण है रचनात्मक मतभेद। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर फिल्म की घोषणा के लिए एक फोटोशूट के लिए हैदराबाद गए थे। हालांकि, फिल्म की घोषणा में रुकावट आ गई है, क्योंकि अब अभिनेता 'राक्षस' का हिस्सा नहीं हैं।
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना को बताया 'दिमाग वाली', बोले- 'मैं तो अनपढ़ हूं...
3 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @ ranveersingh
खबर आई कि रणवीर सिंह अब प्रशांत वर्मा की फिल्म राक्षस का हिस्सा नहीं हैं। कहा गया कि रचनात्मक मतभेदों के कारण वे शांति और आपसी मत से अलग हो गए हैं। यह भी बताया गया है कि रणवीर और प्रशांत कई समाधान तलाशने की कोशिश कर रहे ,थे लेकिन आखिरकार उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला किया। वहीं अब दोनों के रस्ते अलग हो चुके हैं।
4 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम-@ranveersingh
रणवीर अब अपने परिवार पर ध्यान दे रहे हैं। वे और दीपिका जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। अभिनेता को लेकर खबर है कि वे फिलहाल स्क्रिप्ट सुन रहे हैं, जैसे ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे तो अपनी अगली फिल्म का एलान करेंगे। हालांकि, अभी वे परिवार पर ध्यान दे रहे हैं। बीते दिन वे दीपिका के साथ मतदान केंद्र वोट डालने पहुंचे थे। इस दौरान दीपिका पादुकोण बेबी बंप के साथ दिखीं।
5 of 5
डॉन 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म की बात करें तो वे अगली बार फरहान अख्तर की डॉन 3 में नजर आएंगे। यह प्रोजेक्ट डॉन यूनिवर्स की तीसरी फिल्म है, जिसमें पहले शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। डॉन की तीसरी किस्त में रणवीर कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे।
AR Rahman: अपनी चतुराई और हाजिरजवाबी से हंसाएंगे ‘मुल्ला नसरुद्दीन’, हास्य पात्र पर फिल्म बनाएंगे एआर रहमान