फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Radhika Merchant loves animals just like Anant Ambani he also shares his working plans after marriage

Anant Ambani-Radhika: इस मामले में एक जैसे हैं अनंत और राधिका, अंबानी के लाडले ने साझा की शादी के बाद की योजना

Tue, 27 Feb 2024 04:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 27 Feb 2024 04:28 PM IST
सार

हाल ही में एक बातचीत के दौरान अनंत अंबानी ने कहा कि उनकी तरह राधिका मर्चेंट भी पशु प्रेमी हैं। इसके अलावा अनंत ने शादी के बाद की योजनाओं पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
Radhika Merchant loves animals just like Anant Ambani he also shares his working plans after marriage
राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी - फोटो : instagram

विस्तार

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वे राधिका मर्चेंट के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। 1 से 3 मार्च तक इनके प्री-वेडिंग कार्यक्रम गुजरात के जामनगर में होने वाले हैं। इसके बाद जुलाई में अनंत-राधिका की शादी होगी। शादी से पहले अनंत अंबानी ने दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, रेस्क्यू सेंटर और रिहैबिलिटेशन सेंटर खोलने की महत्वाकांक्षी परियोजना 'वंतारा' शुरू की है। उन्होंने इसे जानवरों का सेवालय बताया। हाल ही में उन्होंने इस पर बात की और बताया कि उनके साथ-साथ उनकी मंगेतर राधिका भी पशु प्रेमी हैं। शादी के बाद वे दोनों साथ मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन

हाल ही में एक बातचीत के दौरान अनंत अंबानी से पूछा गया कि अगर शादी के बाद वे जानवरों के साथ इतना ज्यादा वक्त बिताएंगे या काम के प्रति अधिक समर्पित रहेंगे और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट को इस पर आपत्ति हुई तो? इसका अनंत ने काफी खूबसूरत जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह पहले से ही अपने काम के प्रति आठ से 10 घंटे समर्पित रहते हैं। वहीं, दिनभर के एक से दो घंटे वह पशुओं के साथ रहते हैं। अच्छी बात है कि उनकी तरह राधिका भी पशु प्रेमी हैं।
Richa Chadha Ali Fazal: ऋचा और अली ने किया अपनी छह नई फिल्मों का खुलासा, जुगल जोड़ी के घर जल्द गूंजेगी किलकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

अनंत ने कहा, 'देखिए मेरा रुटीन ऐसा है कि मैं एक से दो घंटा हर दिन पशुओं के साथ रहता हूं। जैसा कि मैंने कहा कि पापा के साथ काम भी करना पड़ता है। मेरे साथ जो टीम है, लगभग 3000 सहकर्मी हैं हमारे साथ। हमें साथ रहना पड़ता है। आठ से 12 घंटे काम भी होता है। लेकिन, राधिका में एक चीज है कि वो भी मेरी तरह जानवरों से प्रेम करती हैं।' अनंत ने आगे कहा कि वे और राधिका शादी के बाद मिलकर काम करेंगे। इससे चीजों को मैनेज करना उनके लिए आसान होगा। 
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने दिए राजनीति में जाने के संकेत, बोलीं- 'मुझे लगता है यही सही समय'

विज्ञापन

अनंत अंबानी ने कहा, 'शादी होने के बाद मेरे लिए बहुत सरल हो जाएगा कि वो भी आकर मेरी मदद करेंगी। अगर आप हाथी का नाम लो तो राधिका बहुत सारे हाथियों को पहचानती हैं। हमें जब भी रात को चार-पांच बजे फोन आते हैं कि किसी जानवरा की इमरजेंसी में सर्जरी करनी है, तो हम दोनों ही साथ में जाते हैं। मैं भगवान से बस यही दुआ करता हूं कि वो पापा मम्मी और हम सबको शक्ति दें कि हम और बेहतर काम कर सकें। जो भगवान की इच्छा है, वो होगा'।
Anant-Radhika Wedding : अनंत अंबानी और राधिका के प्री वेडिंग कार्यक्रम में मशहूर गायक बी प्राक देंगे प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed