अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तो जोर-शोर से तैयारियां हो ही रही हैं। शादी से पहले मार्च के पहले हफ्ते में जामनगर में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन भी जबर्दस्त होने वाला है। इस प्रोग्राम में दुनिया भर से आए नामी गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें से ही एक बड़ा नाम गायक बी प्राक का है, जो जामनगर पहुंच चुके हैं ।
B praak
2 of 4
B praak
- फोटो : instagram
बी प्राक की आवाज का जादू चलेगा
अंबानी परिवार में इन दिनों खुशियों की बहार आ गई है। पूरा परिवार घर के लाडले की शादी की तैयारियों में जोर-शोर से जुटा है। सभी को इंतजार है, तो बस उस पल का जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी तो अभी जुलाई में होगी, लेकिन उससे पहले शादी के प्री वेडिंग फंक्शंस आयोजित किए जाएंगे। ये जामनगर में मार्च के पहले महीने में होंगे। खास बात यह है कि इन प्रोग्राम्स में दुनिया भर के फेमस सिंगर शिरकत करने वाले हैं। फिलहाल, यहां मशहूर गायक बी प्राक अपनी आवाज का जादू चलाने के लिए पहुंच चुके हैं।
Anant ambani, radhika merchant
3 of 4
Anant ambani, radhika merchant
- फोटो : instagram
बिजनेस जगत की नामी हस्तियां भी
नामी बिजनेस लीडर्स भी इस उत्सव में शामिल होंगे। इनमें मॉर्गन स्टेनले, सीईओ—टेड पिक, डिज्नी सीईओ बॉब आइगर, ब्लैकरॉक सीईओ लैरी फिंक, एडनॉक के सीईओ सुल्तान अहमद अल जाबेर जैसी दुनिया की नामी हस्तियां भी शिरकत करेंगी। सिर्फ विदेश से ही नहीं, बल्कि देश की राजनीति, बिजनेस और दूसरे क्षेत्रों से जुड़ी नामी हस्तियां भी इस भव्य शादी समारोह और इससे पहले के प्री वेडिंग फंक्शंस में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगी।
Anant ambani, radhika merchant
4 of 4
Anant ambani, radhika merchant
- फोटो : instagram
दिखेगी गुजरात की संस्कृति की अनोखी झलक
हाल ही में आयोजित सेरेमनी में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने लगन लखवानु सेरेमनी में हिस्सा लिया। यह गुजराती रिति—रिवाजों का एक हिस्सा है। यह एक तरह से विवाह के लिए देवताओं को दिया जाने वाला निमंत्रण है और जोड़े के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रतीक भी। इनकी शादी के प्री वेडिंग फंक्शंस में गुजरात की संस्कृति की झलक बखूबी देखने को मिलेगी। इस शादी को शानदार बनाने के लिए कहीं कोई कसर न छूटे, इसका भरपूर ख्याल रखा जा रहा है।