फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Emergency actress Kangana Ranaut gave hints at going into politics said I think this is the right time

Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने दिए राजनीति में जाने के संकेत, बोलीं- 'मुझे लगता है यही सही समय'

Tue, 27 Feb 2024 03:37 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 27 Feb 2024 03:37 PM IST
सार

एक बातचीत के दौरान कंगना से पूछा गया कि क्या वे लोकसभा चुनाव में भाग लेने की योजना बना रही हैं। इस सवाल पर कंगना ने दिलचस्प प्रतिक्रिया दी और कहा कि राजनीति में जाने का यह सही समय है।

विज्ञापन
Emergency actress Kangana Ranaut gave hints at going into politics said I think this is the right time
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने बातों को बेबाकी से रखने के लिए भी जानी जाती हैं। इन दिनों कंगना रणौत राजनीति में धाक जमाने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री से अक्सर राजनीति में शामिल होने की उनकी योजना के बारे में पूछा जाता है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान कंगना से पूछा गया कि क्या वे लोकसभा चुनाव में भाग लेने की योजना बना रही हैं। इस सवाल पर कंगना ने दिलचस्प प्रतिक्रिया दी और कहा कि राजनीति में जाने का यह सही समय है।
विज्ञापन


राजनीति में जाने का यही सही समय 
कंगना से लोकसभा चुनाव में भाग लेने वाले सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मुझे यह घोषणा करने का अधिकार नहीं है कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं। हालांकि, मैं राजनीति में रहे बिना भी एक जागरूक महिला हूं। मैंने हमेशा अपने देश के लिए काम किया है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने वास्तव में फिल्म सेट से भी राजनीतिक दलों के साथ लड़ाई की है। मैं राजनीति में रहूं या ना रहू मैं अपने देश के लिए काम करती रहूंगी। मुझे यह सब करने से कोई नहीं रोक सकता। हालांकि, अगर मुझे राजनीति में आने का अवसर मिला, तो मैं राजनीति में जरूर जाना चाहूंगी और मुझे लगता है कि यह सही समय है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Richa Chadha Ali Fazal: ऋचा और अली ने किया अपनी छह नई फिल्मों का खुलासा, जुगल जोड़ी के घर जल्द गूंजेगी किलकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शकों से मिला बहुत प्यार 
उन्होंने आगे कहा, 'इस देश और इसके लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया है। मैं उत्तर से हूं, लेकिन मैंने दक्षिण में भी काम किया है। मैंने अपने फिल्मों में दिल्ली और हरियाणा की लड़कियों की भूमिकाएं भी निभाई हैं। यहीं नहीं मैंने झांसी की रानी का किरदार भी निभाया है। इस देश ने मुझे बहुत कुछ दिया है, जिसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। मैं हमेशा से अधिक राष्ट्रवादी रही हूं।'

कंगना रणौत का वर्कफ्रंट 
कंगना रणौत को आखिरी बार 'चंद्रमुखी 2' और 'तेजस' में देखा गया था। वहीं, उनकी आगामी फिल्म की बात करें, तो वे जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म में न केवल कंगना मुख्य भूमिका में हैं, बल्कि उन्होंने निर्देशन भी किया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री को विष्णु मांचू अभिनीत फिल्म 'कन्नप्पा' के लिए भी चुना गया है। इसमें प्रभास भगवान शिव की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, जबकि विष्णु मांचू उनके भक्त की भूमिका निभाएंगे। 

यह भी पढ़ें: Anant-Radhika Wedding : अनंत अंबानी और राधिका के प्री वेडिंग कार्यक्रम में मशहूर गायक बी प्राक देंगे प्रस्तुति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed