साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी अगली फिल्म 'द राजा साब' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं, फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। दरअसल, इस संक्रांति को प्रशंसकों को बधाई देते हुए फिल्म के निर्माताओं ने बताया था कि यह फिल्म स्थगित कर दी गई है। वहीं, अब इसकी नई रिलीज डेट का इंतजार है। अब फिल्म की नई रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी सामने आई है।
2 of 5
'द राजा साब'
- फोटो : एक्स
फिल्म की रिलीज में देरी
पहले यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। संक्रांति के मौके पर निर्माताओं ने 'द राजा साब' का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के पोस्टपोन होने की खबर पर मुहर लगाई थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि जल्द सिनेमाघरों में मिलते हैं। हालांकि, निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट को खिसकाने की वजह का खुलासा नहीं किया था।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वहीं, अब फिल्मी गलियारों में इसकी नई रिलीज डेट पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के निर्माता अब 'द राजा साब' को रिलीज करने के लिए जुलाई की तारीख पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की अनुसार, यह फिल्म 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती हैं। हालांकि, इस पर अभी निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
4 of 5
द राजा साब
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
अजित बने प्रभास के लिए मुसीबत!
भले ही निर्माताओं ने फिल्म को पोस्टपोन करने की वजह का खुलासा नहीं किया, लेकिन यह साफ है कि सुपरस्टार अजित की फिल्म 'गुड बैंड अग्ली' इसकी देरी की वजह बनी है। दरअसल, हाल ही में साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की भी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गुड बैड अग्ली' की रिलीज डेट का एलान हुआ है, जो बॉक्स ऑफिस पर 'द राजा साब' से भिड़ने की योजना बना रही थी। इससे पहले प्रभास की 'द राजा साब' सोलो रिलीज हो रही थी, ऐसे में 'गुड बैंड अग्ली' के निर्माताओं ने उसी दिन फिल्म को रिलीज करने का एलान कर दिया, जिससे सोलो रिलीज का फायदा खत्म हो गया।
5 of 5
द राजा साब
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के कलाकार और कहानी
मारुति द्वारा निर्देशित इस फिल्म में निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि ऋद्धि कुमार और संजय दत्त सहायक भूमिकाओं में हैं। पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित इस रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा का संगीत थमन एस ने दिया है, छायांकन कार्तिक पलानी ने किया है और संपादन कोटागिरी वेंकटेश्वर राव ने किया है। कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पैतृक संपत्ति पर नजर रखता है, ताकि वह पैसे की कमी से बाहर निकल सके, लेकिन जल्द ही उसे पता चलता है कि हवेली में राजा साहब की आत्मा का वास है।