पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, पहले दिन बेहतर कमाई के बाद फिल्म का प्रदर्शन वैसा नहीं रहा, जैसी उम्मीद की जा रही थी। अब जानते हैं अपने पहले सोमवार को कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन।
2 of 5
हरि हर वीर मल्लु
- फोटो : X
सोमवार को इतना हुआ फिल्म का कलेक्शन
पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन कल्याण की ‘हरि हर वीर मल्लु’ के वीकेंड पर प्रदर्शन करने के बाद अब मंडे टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने की बारी थी। हालांकि, अपने पहले ही सोमवार को ‘हरि हर वीर मल्लु’ की फिल्म में भारी गिरावट आई है। सोमवार को पांचवें दिन फिल्म ने सिर्फ 2.03 करोड़ रुपए की ही कमाई की है। इसके साथ फिल्म का कलेक्शन अब 77.28 करोड़ रुपए हो गया है।
3 of 5
हरि हर वीर मल्लु
- फोटो : X
पहले दिन की थी अच्छी शुरुआत
अपने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपए के साथ शुरुआत करने वाली ‘हरि हर वीर मल्लु’ ने रिलीज से पहले पेड-प्रिव्यू में भी 12.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। हालांकि, पहले दिन के बाद फिल्म का कलेक्शन गिरने लगा। इसके बाद वीकेंड पर शनिवार और रविवार को ‘हरि हर वीर मल्लु’ ने 9.15 और 10.60 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके बाद अब सोमवार को फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 2.03 करोड़ रुपए ही रहा। ऐसे में पांच दिनों में अब ‘हरि हर वीर मल्लु’ का कलेक्शन 77.28 करोड़ रुपए हो गया है।
4 of 5
हरि हर वीर मल्लु
- फोटो : एक्स
एक बागी डाकू के मुगलों से मुकाबले की है कहानी
'हरि हर वीर मल्लु' की कहानी 17वीं सदी की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में पवन कल्याण ने ‘वीर मल्लू’ नाम के एक बागी योद्धा डाकू की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी एक साहसिक मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें मुगलों से कोहिनूर हीरा चुराने की योजना रची जाती है। हालांकि, कहानी ऐतिहासिक पात्रों पर आधारित होते हुए भी काफी हद तक काल्पनिक है। फिल्म में वीर मल्लु, मुगलों से मुकाबला करता है।
5 of 5
हरि हर वीर मल्लु
- फोटो : सोशल मीडिया
औरंगजेब के किरदार में नजर आए हैं बॉबी देओल
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो पवन कल्याण के अलावा बॉबी देओल फिल्म में मुगल शासक औरंगजेब के किरदार में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी और सत्यराज ने भी अहम रोल निभाया है।