Prabhas In OG: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण वर्तमान में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वे अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ओजी' को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि, अब सिनेमा में उनकी वापसी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। सुजीत द्वारा निर्देशित उनकी आगामी फिल्म 'ओजी' दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर रही है। वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी नई जानकरी सामने आई है।
2 of 5
फिल्म 'ओजी'
- फोटो : इंस्टाग्राम @dvvmovies
'ओजी' पर आया अपडेट
सुजीत द्वारा निर्देशित और दानय्या डीवीवी द्वारा बड़े पैमाने पर निर्मित इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में फिर से शुरू हुई है। पवन कल्याण की अनुपस्थिति में अन्य कलाकारों के दृश्यों को फिल्माया गया। वहीं, पवन कल्याण 'हरि हर वीरा मल्लू' की शूटिंग को खत्म करने के बाद इस गैंगस्टर एक्शन ड्रामा 'ओजी' पर काम करना फिर से शुरू करेंगे। वहीं, इस बीच अब 'ओजी' के बारे में एक अफवाह सोशल मीडिया पर घूम रही है।
3 of 5
प्रभास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रभास होंगे फिल्म का हिस्सा?
खबर है कि फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास की एंट्री भी होगी। खबरें आईं कि पैन इंडिया स्टार प्रभास फिल्म के अंत में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा, यह भी कहा गया कि निर्माताओं ने प्रभास को कहानी सुनाई और स्टार ने इसके लिए अपनी सहमति दे दी। यह सुनकर पवन कल्याण के प्रशंसक काफी उत्साहित हो गए, लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं चला, क्योंकि निर्माताओं ने अफवाह को खारिज कर दिया।
4 of 5
प्रभास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माताओं ने किया दावों का खंडन
प्रोडक्शन हाउस ने बेबुनियाद अटकलों को दूर करने के लिए वेंकी का एक मजेदार सीन पोस्ट किया। इससे निर्माताओं ने साफ जाहिर कर दिया कि फिल्म में प्रभास के शामिल होने की खबरें महज अफवाह है। पवन की फिल्म में प्रभास शामिल नहीं हुए हैं। वहीं, इससे पहले हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि पवन कल्याण के बेटे अखिरा नंदन इस फिल्म का हिस्सा हैं, लेकिन इसमें भी कोई सच्चाई नहीं थी।
5 of 5
फिल्म ओजी
- फोटो : एक्स - DVVMovies
फिल्म के कलाकार
फिल्म में पवन कल्याण के साथ प्रियंका मोहन भी मुख्य भूमिका में हैं। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी पावरस्टार पवन कल्याण के दुश्मन की भूमिका निभा रहे हैं। श्रीया रेड्डी, अर्जुन दास, हरीश उथमन, अभिमन्यु सिंह और अन्य इस गैंगस्टर एक्शन ड्रामा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। थमन ने धुनों की रचना की है। डीवीवी दानय्या इस बड़ी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।