साल की आखिरी बड़ी हॉलीवुड रिलीज 'मुफासा: द लॉयन किंग' 20 दिसंबर को रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म को क्रिसमस में रिलीज किया गया था और बुधवार, 25 दिसंबर को बड़े त्यौहार के दिन इसकी कमाई में भारी उछाल देखने को मिलेगा। व्यापार और उद्योग जगत को आश्चर्य इस बात से हुआ है कि 'मुफासा: द लॉयन किंग' के शो ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा 2' से आगे चल रहे हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ने पांचवें दिन कितनी कमाई की है।
Mufasa Box Office Collection Day 5: 50 करोड़ के क्लब में शामिल हुआ 'नन्हा मुफासा', बॉक्स ऑफिस पर तेज है दहाड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 24 Dec 2024 10:31 PM IST
सार
'मुफासा: द लॉयन किंग' को क्रिसमस पर इतनी टिकट बिक्री हासिल करने में कई कारणों से मदद मिली है। यह एक ऐसी फिल्म है जो परिवारों के लिए बनाई गई है, जो आमतौर पर छुट्टियों के दिनों में पूरी ताकत से बाहर निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन