Movie Review: वी कैन बी हीरोज
कलाकार: या या गोसेलिन, पेड्रो पास्कल, क्रिस्चियन स्लेटर, प्रियंका चोपड़ा आदि।
लेखक, निर्देशक: रॉबर्ट रॉड्रिग्ज
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
रेटिंग: **
हॉलीवुड फिल्मों में जरा सी भी दिलचस्पी रखने वाले दर्शकों को फिल्म ‘स्पाई किड्स’ और इसकी दो सीक्वल फिल्में जरूर पता होंगी। सदी की शुरूआत में तीन साल के भीतर रिलीज हुई इन तीनों फिल्मों ने हॉलीवुड सिनेमा में एक नई तरह की श्रेणी ईजाद की, जिसमें कम बजट में बच्चों की फिल्में बनाने में इनके निर्माता और निर्देशक रॉबर्ट रॉड्रिग्ज ने महारत हासिल की। रॉबर्ट को फिल्ममेकिंग के तमाम दूसरे विभागों में महारत हासिल है। वह फिल्में लिखते हैं, बनाते हैं, शूट करते हैं, एडीट करते हैं और भी न जाने क्या क्या करते हैं।
2 of 7
वी कैन बी हीरोज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तीस साल से कम समय में रॉबर्ट फिल्में, टीवी सीरीज और शॉर्ट फिल्में मिलाकर 50 से ऊपर चीजें बना चुके हैं। इन्हीं रॉबर्ट रॉड्रिग्ज की नई फिल्म है ‘वी कैन बी हीरोज’, जिसकी रिलीज से ठीक पहले एक अनजान सी वेबसाइट ने प्रियंका चोपड़ा की ब्रांड वैल्यू आसमान छूने की रिपोर्ट जारी की थी। अब फिल्म रिलीज होने के बाद यही ब्रांड वैल्यू कितनी नीचे गिरी है, ये शायद वेबसाइट बताना कभी न चाहे।
3 of 7
वी कैन बी हीरोज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड जाकर कुछ भी कर ले रही हैं। जो दर्शक उनके जबर्दस्त प्रशंसक रहे हैं, कई बार वह भी उनकी इन पसंदों को लेकर मुंह छुपाते रहते हैं। लेकिन, ये उनकी अपनी पसंद है। आप फिल्म देखें न देखें, उनको अपनी तरह की फिल्में या वेब सीरीज करने की पूरी छूट है। उनके साथ की दूसरी हीरोइनों को मुंबई में ही देख लीजिए, वे भी आलिया, कीर्ति, कृति, रकुलप्रीत जैसी नवयौवनाओं के बीच क्या कर पा रही हैं?
4 of 7
वी कैन बी हीरोज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ में वैसे भी ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है। पूरी फिल्म अगर आप बमुश्किल देख भी ले गए तो आपको समझ नहीं आएगा कि आपने अभी अभी कोई वीडियो गेम खेला है या फिर कोई सस्ती सी साइंस फिक्शन फिल्म देखी है। इन दोनों के कॉकटेल वाली फिल्में बनाने में ही रॉबर्ट रॉड्रिग्ज उस्ताद रहे हैं, लेकिन ऐसी फिल्मों का जिक्र चलने पर मैं उन्हें बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'एलीटा‘ के निर्देशक के रूप में याद रखना ज्यादा पसंद करूंगा।
5 of 7
वी कैन बी हीरोज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ साइंस फिक्शन फिल्मों के शौकीनों के धैर्य का इम्तिहान लेने वाली फिल्म है। रॉबर्ट की अपनी ही 15 साल पहले रिलीज फिल्म 'द एडवेंचर्स ऑफ शार्क ब्वॉय एंड लावा गर्ल‘ की कथित सीक्वेल के रूप में बनी इस फिल्म में कुछ अज्ञात शक्तियों ने दुनिया के तमाम सुपरहीरोज का अपहरण कर लिया गया है। इनमें मार्कस मोरेनो भी शामिल है जो अपनी बेटी मिसी की देखभाल के लिए सुपरहीरो के काम से रिटायरमेंट ले चुका है। उसके साथ लावा गर्ल और शार्क ब्वॉय के अलावा तमाम दूसरे सुपरहीरो भी हैं। पिता के अपहरण के बाद बेटी मिसी को सुरक्षित रखने के लिए एक गुप्त जगह ले जाया जाता है, जहां कुछ और अजीबो गरीब ताकतों वाले सुपरकिड्स पहले से मौजूद हैं।