लोकप्रिय सीरीज 'मिर्जापुर' का तीसरा सीजन आने वाला है। रिलीज डेट है 5 जुलाई और रिलीज होने का ठिकना है प्राइम वीडियो। ट्रेलर तो पहले ही आ चुका है और देखकर यह अंदाजा भी हो गया है कि अगला सीजन पिछले दो सीजन से ज्यादा तूफानी होने वाला है। आखिर घायल शेर की वापसी का मामला है। ट्रेलर में कालीन भैया, गुड्डू पंडित के अलावा महिलाओं को भी प्रमुखता से दिखाया गया है। इसी सीरीज की एक पात्र हैं 'माधुरी भाभी', इसे निभाया है अभिनेत्री ईशा तलवार ने। सीरीज में उनकी बोल्डनेस, रुआब और अभिनय ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। अगले सीजन में भी वह दमदार अंदाज में नजर आएंगी। आइए जानते हैं उनके बारे में....
Isha Talwar: साउथ में भी है 'मिर्जापुर' की 'माधुरी भाभी' की धमक, बतौर बाल कलाकार फिल्मी दुनिया में रखे थे कदम
ईशा तलवार ने 'मिर्जापुर' में माधुरी भाभी के किरदार से काफी लोकप्रियता हासिल की है। इस सीरीज में उनकी शादी कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) के बेटे मुन्ना (दिव्येंदु शर्मा) से हुई है। ईशा तलवार चुनावी मैदान में सक्रिय भागीदारी करती दिखी हैं। इस सीरीज ने बेशक ईशा को लोकप्रियता के शीर्ष पर पहुंचाया है, लेकिन उनका करियर काफी लंबा है। वह साउथ सिनेमा की भी नामी अदाकारा हैं। सबसे दिलचस्प तो उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी।
ईशा तलवार हिंदी के अलावा मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ईशा तलवार का जन्म 22 दिसंबर 1987 को मुंबई में हुआ। ईशा ने महज 10 साल की उम्र में बॉलीवुड फिल्म 'हमारा दिल आपके पास है' (2000) से डेब्यू किया था। हालांकि, बतौर अभिनेत्री उन्होंने अपना करियर वर्ष 2012 में मलयालम फिल्म 'थात्ताथिन मरयात्हू' से शुरू किया। इसके बाद उन्हें आई लव मी (2012) में देखा गया था।
Shaheen Bhatt: 'मैं हर समय दुखी रहती थी', डिप्रेशन के दिनों को याद कर छलका आलिया भट्ट की बहन शाहीन का दर्द
इसके बाद ईशा तलवार ने मैजिक लव (2013) के साथ तेलुगु फिल्मों में और थिल्लू मुल्लू (2013) के साथ तमिल फिल्मों में शुरुआत की। उन्होंने मलयालम सिनेमा में कई फिल्में की हैं। इसके बाद बॉलीवुड में ईशा ने अच्छा काम किया। वर्ष 2017 में फिल्म 'ट्यूबलाइट' में वह नजर आईं। फिर ‘कालकांडी’, ‘आर्टिकल 15’ और ‘गिन्नी वेड्स सनी’ जैसी कई फिल्मों और सीरीज में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।
Harshita Gaur: पहले धारावाहिक से ही मशहूर हो गई थीं हर्षिता गौर, 'मिर्जापुर' ने लोकप्रियता में लगाए चार चांद
ईशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। वे 40 से ज्यादा विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह एक बेहतरीन डांसर भी हैं। ईशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर ईशा के 14 लाख फॉलोअर्स हैं। ईशा तलवार काफी आलीशान जिंदगी जीती हैं। अपने फिल्मी करियर में कई चर्चित फिल्मों और सीरीज में काम करते हुए उन्होंने अच्छी-खासी संपत्ति इकट्ठी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 26 करोड़ रुपये है।
Vijay Varma: अभिनय के लिए घर छोड़कर बिहार के 'छोटे त्यागी' कैसे बने विजय वर्मा? नेगेटिव रोल में पाई खूब शोहरत