एक समय था जब मीनाक्षी शेषाद्रि बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने के लिए मशहूर हुआ करती थीं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। आज भी फिल्म 'दामिनी' मीनाक्षी के चाहने वालों की पहली पसंद है। उन्होंने बॉलीवुड के तमाम दिग्गज कलाकरों के संग काम किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वे पुराने दिनों को याद करती नजर आईं।
2 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीनाक्षी शेषाद्रि अपने करियर के पीक पर हरीश मैसूर से शादी करने के बाद अमेरिका चली गई थीं। अब वे एक बार फिर से भारत लौट आई है और दोबारा फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा कि, 'मेरे लिए अभिनय एक जुनून जैसा है। मैं इसके लिए बिना नहीं रह सकती हूं'।
3 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं पुराने दिनों को याद करते हुए मीनाक्षी शेषाद्रि कहती हैं, 'मैं ऋषि कपूर के साथ काफी कम्फर्टेबल महसूस करती थी। वे मुझे बहुत मानते थे। ट्विटर पर मुझे अकाउंट बनाने के लिए उन्होंने ही कहा था। उनके साथ रहते हुए मुझे लगता था कि मैं अपने घर में हूं'।
4 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ मीनाक्षी शेषाद्रि ने 'दामिनी' में काम किया था। आज भी दर्शकों को दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री याद है। मीनाक्षी शेषाद्रि आगे कहती हैं, 'ऋषि जी अक्सर मुझे छेड़ते रहते थे। वे मुझसे हमेशा कहते थे कि मुझे तुम्हारा डांस समझ में नहीं आता है'।
5 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने जा रहीं मीनाक्षी शेषाद्रि कहती हैं, 'मैं एक नए सोच के साथ अपनी दूसरी पारी को शुरू करना चाहती हूं। भारत लौटने के बाद मैंने जैकी श्रॉफ से मुलाकात की है। अब अपनी पुरानी दोस्त संगीता बिजलानी से भी मिलूंगी। मुझे एक नए सिरे से अपने करियर को संवारना है'।