साउथ सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों फिल्म निर्माता एसएस राजामौली के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका अस्थायी शीर्षक एसएसएमबी 29 है। फिल्म अभी प्री प्रोडक्शन में है। फिल्म को लेकर अभिनेता और निर्माता कई बेहतरीन तैयारियां कर रहे हैं। फैंस को भी फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, महेश बाबू फिल्म के लिए लुक टेस्ट से गुजर रहे हैं।
SSMB29: 'एसएसएमीबी29' में कई अवतार में नजर आएंगे महेश बाबू? राजामौली की फिल्म के लिए अभिनेता का लुक टेस्ट पूरा
दावा किया गया है कि महेश बाबू को फिल्म के लिए मुश्किल लुक टेस्ट से गुजरना पड़ा है, जिसमें विभिन्न लुक भी शामिल थे। इसके अलावा यह भी बताया किया गया था कि लुक टेस्ट की एसएस राजामौली द्वारा सावधानीपूर्वक निगरानी की गई थी। कहा जा रहा है कि फिल्म में महेश बाबू के किरदार के लिए आठ अलग-अलग लुक फाइनल किए गए हैं। हालांकि, उनके अवतारों के बारे में जानकारी गुप्त रखी गई है।
Murder Mubarak Trailer: 'मर्डर मुबारक' के ट्रेलर लॉन्च में दिखा सितारों का जलवा, पंकज की सादगी ने लूटा दिल
'एसएसएमबी 29' के जरिए महेश बाबू और एसएस राजामौली पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को एक जंगल एडवेंचर फिल्म माना जा रहा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर होगी। इसके अलावा यह भी कहा जा है कि फिल्म में पौराणिक कथाओं और भारतीय महाकाव्यों की झलक होगी, जो राजामौली का ट्रेडमार्क है। वहीं कहानी के बारे में बात करें तो खबर है कि फिल्म की पटकथा और महेश बाबू का किरदार रामायण के भगवान हनुमान से प्रेरित है।
Nana Patekar: किसानों को मिला नाना पाटेकर का साथ, क्या राजनीति में आने की है तैयारी? अभिनेता ने दिया यह जवाब
इससे पहले फिल्म को लेकर एक और अपडेट सामने आई थी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एसएस राजामौली ने अभिनेता को सार्वजनिक समारोहों में जाने से बचने के लिए कहा था। उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया, क्योंकि वे आगामी फिल्म में अभिनेता के लुक को गुप्त रखना चाहते हैं और दर्शकों के सामने भव्य परिचय देना चाहते हैं। उम्मीद है कि इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल या मई से शुरू हो जाएगी।
Kangana Ranaut: क्या कंगना ने अंबानी की पार्टी में पहुंचने वाले सितारों पर कसा तंज? पोस्ट को लेकर उठ रहे सवाल
वहीं बात करें महेश बाबू के वर्कफ्रंट के बारे में तो उन्हें आखिरी बार त्रिविक्रम श्रीनिवास की एक्शन फिल्म 'गुंटूर कारम' में देखा गया था, जिसमें श्रीलीला, जयराम, राम्या कृष्णन, जगपति बाबू और भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। फिल्म को हरिका और हसीन क्रिएशन्स द्वारा नियंत्रित किया गया था, जिसमें संगीत थमन एस.मनोज परमहंस द्वारा तैयार किया गया था।
Murder Mubarak Trailer: जारी हुआ 'मर्डर मुबारक' का ट्रेलर, मर्डर की मिस्ट्री में नजर आया कॉमेडी का तड़का