फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nana Patekar Support Farmers Protest says its time to choose your government

Nana Patekar: किसानों को मिला नाना पाटेकर का साथ, क्या राजनीति में आने की है तैयारी? अभिनेता ने दिया यह जवाब

Tue, 05 Mar 2024 03:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 05 Mar 2024 03:24 PM IST
सार

नाना पाटेकर अक्सर किसानों के हित की बात करते नजर आते हैं। उनकी एक संस्था भी है, जो किसानों के पक्ष में काम करती है। अब हाल ही में अभिनेता ने देश में चल रहे किसान आंदोलन पर अपनी बात रखी है। 

विज्ञापन
Nana Patekar Support Farmers Protest says its time to choose your government
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता नाना पाटेकर किसान आंदोलन के सपोर्ट में आए हैं। काफी वक्त से चल रहे किसान आंदोलन पर नाना पाटेकर ने किसानों का समर्थन करते हुए टिप्पणी की है। उन्होंने किसानों का सपोर्ट करते हुए कहा है, 'अब वक्त है कि किसान कुछ मांगे नहीं, बल्कि यह तय करें कि उन्हें देश में किसकी सरकार लानी है। इसी के साथ नाना ने राजनीति की दुनिया में कदम रखने की ओर भी इशारा कर दिया है।

विज्ञापन


किसानों के लिए कही ये बात
नाना पाटेकर अक्सर किसानों के हित की बात करते नजर आते हैं। उनकी एक संस्था भी है, जो किसानों के पक्ष में काम करती है। अब हाल ही में अभिनेता ने देश में चल रहे किसान आंदोलन पर अपनी बात रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाना पाटेकर ने कहा है, 'पहले 80-90% किसान थे, अब किसान 50% हैं'। इसके अलावा उन्होंने किसानों से कहा, 'सरकार से अब कुछ मांगो मत, अब ये तय करो कि सरकार किसकी लानी है'।
विज्ञापन

Murder Mubarak Trailer: जारी हुआ 'मर्डर मुबारक' का ट्रेलर, मर्डर की मिस्ट्री में नजर आया कॉमेडी का तड़का
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति में आने की ये है तैयारी
राजनीति में आने की बात पर नाना पाटेकर ने कहा कि वह राजनीति में नहीं आ सकते। एक्टर ने कहा, 'अगर मैं राजनीति में आया तो जो पेट में है, वही मुंह पर आ जाएगा और मुझे पार्टी से निकाल दिया जाएगा। पार्टियां बदलते-बदलते एक महीने के अंदर सारी पार्टियां खत्म हो जाएंगी। लेकिन यहां हम किसान भाइयों के सामने दिल की बात कर सकते हैं'। 
Kangana Ranaut: क्या कंगना ने अंबानी की पार्टी में पहुंचने वाले सितारों पर कसा तंज? पोस्ट को लेकर उठ रहे सवाल

किसान के रूप में ही जन्म लेने की जताई इच्छा
नाना पाटेकर ने किसानों के लिए कहा, 'जो हमें रोज खाना देता है उसकी किसी को पड़ी नहीं, तो हमें आपकी यानि सरकार की क्या पड़ी है'? उन्होंने ये भी रहा कि वह किसान के रूप में जन्म लेना चाहेंगे। उन्होंने कहा, 'अगर मैं आत्महत्या भी कर लूं तो भी मैं किसान ही बनकर जन्म लूंगा, किसान कभी ये नहीं कहेगा कि मैं किसान के रूप में जन्म नहीं लेना चाहता हूं'।
Rani Mukerji: सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार नहीं होता हिंदी सिनेमा, 'फिक्की फ्रेम्स 2024' में बोलीं रानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed