सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' के ट्रेलर को आज रिलीज किया गया है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रह है। वहीं आज फिल्म के ट्रेलर रिलीज के मौके पर इस फिल्म से जुड़े सभी कलाकार वहां मौजूद थे। आइए आपको बताते हैं कि ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान पंकज त्रिपाठी ने फिल्म से जुड़े किन-किन बातों का खुलासा किया -
2 of 6
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अभिनेता पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड में अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर हैं। वे आने वाली फिल्म 'मर्डर मुबारक' में अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान उन्होंने मीडिया से बातें करते हुए कहा, 'कातिल कहीं भी कोई भी हो सकता है। वो शायद हमलोगों के बीच में मौजूद हो।'
3 of 6
सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वहीं फिल्म की स्टार सारा अली खान बॉसी लुक में इवेंट में शामिल हुईं। उन्होंने एनिमल प्रिंट का शूट पहना हुआ था। सोशल मीडिया पर उनका नया लुक काफी वायरल हो रहा है।
4 of 6
मर्डर मुबारक ट्रेलर लांच इवेंट
- फोटो : इंस्टाग्राम अमर उजाला ब्यूरो
'मर्डर मुबारक' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान करिश्मा कपूर की सादगी ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वे ग्रीन रंग के ड्रेस में बला की हसीन दिख रही थीं। करिश्मा फिल्म में अपने रोल को लेकर काफी उत्साहित नजर आईं।
5 of 6
'मर्डर मुबारक' ट्रेलर लांच इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वहीं टिस्का चोपड़ा और विजय वर्मा भी ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान मौजूद थे। मरून रंग के गाउन में टिस्का बेहद हसीन लग रही थीं। उन्होंने फिल्म के बारे में बातें करते हुए कहा, 'मेरे लिए इस फिल्म में काम करना एक रोमांचक अनुभव रहा है।'