फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: 'मालिक' और 'आंखों की गुस्ताखियां' पर हावी रही 'सुपरमैन'? जानें बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sun, 13 Jul 2025 08:01 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 13 Jul 2025 08:01 AM IST
सार

Maalik Vs Superman: शनिवार को एक बार फिर से बॉलीवुड फिल्मों पर हॉलीवुड फिल्में हावी रहीं। ऐसे में आइए जानते हैं 'मालिक' और 'सुपरमैन' के अलावा बाकी फिल्मों का टोटल कलेक्शन कितना हो गया है।

विज्ञापन
Maalik Vs Superman Box office collection day 2 Metro in Dino Jurassic World Rebirth total Collection
मालिक, सुपरमैन - फोटो : यूट्यूब
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई हैं। कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही हैं तो कुछ फिल्में औसत से भी कम कमाई कर रही हैं। देखा जाए तो हॉलीवुड की फिल्में बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि शनिवार का दिन सभी फिल्मों के लिए कैसा रहा?
Maalik Vs Superman Box office collection day 2 Metro in Dino Jurassic World Rebirth total Collection
मालिक - फोटो : सोशल मीडिया
मालिक
दर्शक अक्सर राजकुमार राव की फिल्मों को प्यार देते हैं लेकिन उनकी नई फिल्म 'मालिक' बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पा रही है। ओपनिंग डे पर औसत से कम शुरुआत करते हुए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने 5.25 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह से मालिक का अब तक टोटल कलेक्शन नौ करोड़ रुपये हो गया है। 11 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म में मानुषी छिल्लर अहम किरदार में हैं।
Maalik Vs Superman Box office collection day 2 Metro in Dino Jurassic World Rebirth total Collection
आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : एक्स
आंखों की गुस्ताखियां
शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ओपनिंग डे पर फिल्म की शुरुआत काफी खराब रही। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 30 लाख का कारोबार किया। दूसरे दिन फिल्म वीकएंड का फायदा नहीं उठा सकी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 43 लाख रुपये रही। इस तरह से फिल्म ने अब तक टोटल 73 लाख रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म में विक्रांत मैसी अहम किरदार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maalik Vs Superman Box office collection day 2 Metro in Dino Jurassic World Rebirth total Collection
सुपरमैन फिल्म रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरमैन
पिछले कई दिनों से भारत में बॉलीवुड फिल्मों के मुकाबले हॉलीवुड फिल्में ज्यादा चल रही हैं। ऐसा ही फिल्म 'सुपरमैन' के साथ भी हुआ है। फिल्म ने पहले दिन भारत में सात करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। दूसरे दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने 9.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 16.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह फिल्म भी 11 जुलाई को रिलीज हुई थी।

यह खबर भी पढ़ें: R Madhavan: अब रोमांटिक फिल्मों में नजर नहीं आएंगे आर माधवन? बताई यह बड़ी वजह
विज्ञापन
Maalik Vs Superman Box office collection day 2 Metro in Dino Jurassic World Rebirth total Collection
मेट्रो इन दिनों - फोटो : सोशल मीडिया
मेट्रो इन दिनों
मल्टी स्टारर फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' ने वीकएंड पर एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पहले हफ्ते में फिल्म ने 26.85 करोड़ रुपये कमा लिए। दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई 2.35 करोड़ रुपये रही। दूसरे शनिवार को फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने 4.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 33.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह फिल्म चार जुलाई को रिलीज हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed