हॉलीवुड फिल्म 'सुपरमैन' कल शुक्रवार 11 जुलाई को रिलीज हुई। इसके साथ दो बॉलीवुड फिल्में 'मालिक' और 'आंखों की गुस्ताखियां' भी रिलीज हुई। इन दोनों बॉलीवुड फिल्मों के सामने पहले दिन 'सुपरमैन' ने शानदार शुरुआत की। दूसरे दिन भी यह अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
2 of 5
फिल्म 'सुपरमैन'
- फोटो : X
दूसरे दिन भी किया शानदार कलेक्शन
सुपरहीरो फिल्म 'सुपरमैन' ने पहले दिन सात करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन भी इसने ठीक-ठाक संख्या में दर्शक बटोरे हैं। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज शनिवार को दूसरे दिन फिल्म ने 7.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
3 of 5
फिल्म 'सुपरमैन'
- फोटो : सोशल मीडिया
करीब 12 साल बाद आई 'सुपरमैन' फिल्म
'सुपरमैन' ने दो दिनों में करीब 14.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। करीब 12 वर्ष के इंतजार के बाद 'सुपरमैन' थिएटर्स में लगी है। 2013 में आई हेनरी केविल की 'मैन ऑफ स्टील' सुपरहीरो की आखिरी सोलो फिल्म थी। इसके पांच साल बाद सुपरमैन 2016 की 'बैटमैन वर्सेज सुपरमैन: डॉन ऑफ जस्टिस' में दिखा था, लेकिन ये फिल्म डीसी के बाकी सुपरहीरो की टीम की फिल्म थी।
4 of 5
आंखों की गुस्ताखियां, मालिक
- फोटो : सोशल मीडिया
'मालिक' और 'आंखों की गुस्ताखियां' से आगे निकली 'सुपरमैन'
फिल्म 'सुपरमैन' के साथ ही कल शुक्रवार को राजकुमार राव की 'मालिक' और विक्रांत मैसी-शनाया कूपर की 'आंखों की गुस्ताखियां' रिलीज हुई। मगर, 'सुपरमैन' ने इन दोनों बॉलीवुड फिल्मों से बेहतर कलेक्शन किया है। दूसरे दिन 'मालिक' ने 3.67 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, 'आंखों की गुस्ताखियां' ने सिर्फ 32 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
Maalik Day 2 Collection: वीकएंड का फायदा नहीं उठा सकी राजकुमार राव की ‘मालिक’, दूसरे दिन ‘सुपरमैन’ के आगे पस्त
5 of 5
सुपरमैन फिल्म रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा
'सुपरमैन' एक अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है, जो डीसी कॉमिक्स के इसी नाम के किरदार पर आधारित है। यह डीसी यूनिवर्स (डीसीयू) की पहली फिल्म है, जिसका निर्माण डीसी स्टूडियोज ने किया था और यह सुपरमैन फिल्म सीरीज का दूसरा रीबूट है। डेविड कोरेंसवेट ने क्लार्क केंट/सुपरमैन की भूमिका निभाई है। उनके अलावा फिल्म में रेचल ब्रोसनाहन, निकोलस हॉल्ट, एडी गैथेगी, एंथनी कैरिगन, नाथन फिलियन और इसाबेला मर्सेड ने भी अहम भूमिका निभाई है।