{"_id":"68724196b2eba6acdb0dcc70","slug":"r-madhavan-hints-at-quitting-romance-after-aap-jaisa-koi-maybe-my-last-chance-2025-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"R Madhavan: अब रोमांटिक फिल्मों में नजर नहीं आएंगे आर माधवन? बताई यह बड़ी वजह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
R Madhavan: अब रोमांटिक फिल्मों में नजर नहीं आएंगे आर माधवन? बताई यह बड़ी वजह
Sat, 12 Jul 2025 04:36 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 12 Jul 2025 04:36 PM IST
सार
Aap Jaisa Koi: आर माधवन ने फिल्म 'आप जैसा कोई' में रोमांटिक किरदार निभाया है। हो सकता है कि यह उनका इस तरह का आखिरी किरदार हो। आइए जानते हैं क्यों?
विज्ञापन
आप जैसा कोई
- फोटो : IMDb
विस्तार
आर माधवन और फातिमा सना शेख की अदाकारी वाली फिल्म 'आप जैसा कोई' 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। फिल्म में एक उम्रदराज व्यक्ति के साथ प्रेम कहानी दिखाई गई है। दर्शक इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में आर माधवन ने इस फिल्म में अपने रोल के बारे में बात की और बताया है कि यह इस तरह का उनका आखिरी रोल हो सकता है।
विज्ञापन
सिनेमा में नहीं दिखाई जातीं ऐसी कहानियां
जस्ट टू फिल्मी से बातचीत में आर माधवन ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म में किस वजह से काम किया। अभिनेता ने बताया कि इस भूमिका को निभाने का उनका फैसला उम्र के हिसाब से रोमांस करने की इच्छा से प्रेरित था। इस तरह की प्रेम कहानी को अक्सर सिनेमा में नहीं दिखाया जाता है।
जस्ट टू फिल्मी से बातचीत में आर माधवन ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म में किस वजह से काम किया। अभिनेता ने बताया कि इस भूमिका को निभाने का उनका फैसला उम्र के हिसाब से रोमांस करने की इच्छा से प्रेरित था। इस तरह की प्रेम कहानी को अक्सर सिनेमा में नहीं दिखाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आप जैसा कोई
- फोटो : IMDb
छोड़ने से पहले आखिरी रोमांटिक रोल
आर माधवन ने बताया 'जब मैंने ये कहानी शुरू की थी तो मैंने सोचा था कि मैं अपनी उम्र के हिसाब से एक कहानी बना पाऊंगा। मैं अपनी उम्र के हिसाब से एक रोमांटिक कहानी की तलाश में था। हो सकता है कि इस तरह के रोल को छोड़ने से पहले यह मेरा आखिरी मौका हो।'
यह खबर भी पढ़ें: Ashish Chanchlani: आशीष चंचलानी ने एली अवराम संग कंफर्म किया रिश्ता? यूजर्स बोले- कमबैक से पहले कमबैक कर लिया

आर माधवन ने निभाए रोमांटिक किरदार
आर माधवन ने पहले 2001 में आई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' अपने किरदार से लोगों का दिल जीता था। फिल्म में उनका रोमांटिक किरदार आज भी लोगों के जहन में ताजा है। फिल्म क्रिटिकल और कारोबार दोनों के लिहाज से कामयाब रही थी। इस फिल्म से आर माधवन की छवि एक रोमांटिक हीरो की बनी।
आर माधवन ने रोमांटिक हीरो की अपनी छवि काफी दिनों तक बरकरार रखी। बाद में उन्होंने 'दिल विल प्यार व्यार' और 'तनु वेड्स मनु' में रोमांटिक किरदार निभाया।

फिल्म की कहानी
'आप जैसा कोई' में आर माधवन ने 42 साल के श्रेनु त्रिपाठी का रोल निभाया है। इसमें वह पुराने अंदाज में जिंदगी जीते हैं और प्यार करने के दूसरे मौके की तलाश में रहते हैं। फिल्म में फातिमा सना शेख ने मधु बोस का किरदार निभाया है। दोनों मिलकर जिंदगी को जीने लायक बनाते हैं और इसका जश्न मनाते हैं।