फिल्म 'मालिक' शुक्रवार 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पुलकित के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत कुछ धीमी की। हालांकि, दूसरे दिन इसके कलेक्शन में इजाफा देखा गया। अब आज रविवार को तीसरे दिन फिल्म को दर्शकों से कैसी प्रतिक्रिया मिली है? जानते हैं...
बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत रही सुस्त
राजकुमार राव, मानुषी छिल्लर, अंशुमान पुष्कर, सौरभ शुक्ला, प्रोसेनजीत चटर्जी और हुमा कुरैशी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'मालिक' ने पहले दिन 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन शनिवार को कलेक्शन में इजाफा दर्ज हुआ और कलेक्शन करीब 5.25 करोड़ रुपये रहा। वहीं, खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक रविवार को तीसरे दिन इस फिल्म ने 4.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
वीकएंड में किया अच्छा प्रदर्शन
इस फिल्म का तीन दिनों का टोटल कलेक्शन 13.3 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म 'मालिक' को 50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत में बनाया गया है। उस हिसाब से ओपनिंग डे का कलेक्शन औसत से भी कम रहा। मगर, वीकएंड में फिल्म ने अच्छा कलेक्शन जुटा लिया है। इसकी असली परीक्षा चौथे दिन यानी कल सोमवार से शुरू होगी। देखना होगा कि वीकडेज में यह फिल्म कितने दर्शक बटोरती है।
Tum Bin Turns 24: 'तुम बिन' के 24 साल हुए पूरे, अनुभव सिन्हा ने लिखा भावुक नोट; 'हिट और फ्लॉप क्या होता है'
4 of 5
मालिक
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड फिल्म बनी 'मालिक' के लिए चुनौती
फिल्म 'मालिक' के साथ ही शुक्रवार को विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की 'आंखों की गुस्ताखियां' भी रिलीज हुई। हालांकि, 'मालिक' ने इस फिल्म को तो धूल चटा दी, मगर असली चुनौती हॉलीवुड फिल्म 'सुपरमैन' साबित हुई है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'सुपरमैन' जमकर कमाई कर रही है।
5 of 5
राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कमजोर कड़ी साबित हुई कहानी
फिल्म ‘मालिक’ में कहानी राजकुमार राव के ईर्द-गिर्द घूमती है। उनका अभिनय भी दर्शकों को पसंद आया है। मगर, फिल्म की कहानी इसकी कमजोर कड़ी साबित हुई है। एक्टर एक्शन का दम दिखाते नजर आए हैं, मगर फीकी कहानी के आगे वह बेअसर साबित हुआ है।