आमिर खान और किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की और आलोचकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी चाल चल रही है। खोई हुई दुल्हनों के इर्द-गिर्द घूमती इस कहानी ने अपने कंटेंट प्रदर्शन और कॉमेडी से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी है। अब हाल ही में, आमिर ने फिल्म को प्रमोट करने के लिए इंस्टाग्राम लाइव सेशन रखा था, जिसमें फैंस ने अभिनेता से कई सारे सवाल किए थे।
2 of 5
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर खान ने किरण राव निर्देशित अपनी फिल्म लापता लेडीज को प्रमोट करने के लिए हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन आयोजित किया। इस लाइव सेशन के दौरान फैंस ने उनसे कई सवाल पूछे, लेकिन जिस सवाल ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। वह शाहरुख खान और पठान से जुड़ा था। एक प्रशंसक ने अभिनेता से शाहरुख खान की पिछले साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक ' पठान' जैसी फिल्में करने के लिए कहा।
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फैन ने सवाल करते हुए कहा, 'सर आपको पठान जैसी फिल्में करनी चाहिए'। इस पर अभिनेता ने जवाब दिया, “यार, शाहरुख बना रहा है ना अच्छी पठान जैसी। मैं बनाता हूं लापता लेडीज। आप वो देखो।' आमिर का यह जवाब फैंस की खूब सराहना बटोर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'आमिर हर कलाकार की बहुत ही इज्जत करते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आमिर अब एक्शन फिल्में करने से बचते हैं, उन्हें पता है कि इस उम्र में उन्हें एक्शन फिल्में बिल्कुल भी शोभा नहीं देंगी।' एक और यूजर ने लिखा, 'आमिर की लापता लेडीज किसी पठान से कम है क्या।'
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान के अगले प्रोजेक्ट का नाम कथित तौर पर 'सितारे जमीन पर' रखा गया है। खबरों की मानें तो उनकी अगली फिल्म सितारे जमीन पर डाउन सिंड्रोम पर केंद्रित होगी।
5 of 5
लापता लेडीज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर और किरण राव की फिल्म की बात करें, तो 'लापता लेडीज' एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसे आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। इस फिल्म की कहानी पुरस्कार विजेता बिप्लब गोस्वामी पर आधारित है।
Shankar Mahadevan: शंकर महादेवन ने महाशिवरात्रि पर फिल्मी गाने पर दी परफॉर्मेंस, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना