फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Who Is Ammy Virk Know For Songs Like Yaar Amli And Jatt Da Sahara Seen In Ajay Devgns Bhuj And Ranveer 83

कौन हैं एमी विर्क: कनाडा में काफिले पर हुई गोलीबारी; मां के कहने पर गायक बने, इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

Wed, 09 Sep 2026 09:51 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 09 Sep 2026 09:51 AM IST
सार

Ammy Virk: पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क बुधवार सुबह तब चर्चा में आ गए, जब कनाडा में उनके काफिले कथित गोलीबारी हुई। इस घटना के बीच जानिए कौन हैं एमी विर्क और बॉलीवुड में किस फिल्म से किया था डेब्यू? 
 

विज्ञापन
Who Is Ammy Virk Know For Songs Like Yaar Amli And Jatt Da Sahara Seen In Ajay Devgns Bhuj And Ranveer 83
एमी विर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनाडा के एबट्सफोर्ड में सिंगर एमी विर्क के कार्यक्रम के बाद उनके काफिले पर कथित तौर पर गोलियां चलाए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले पर पुलिस ने हुई गोलीबारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने अभी यह साफ नहीं किया है कि जिस गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं, उसमें एमी विर्क मौजूद थे या नहीं। घटना में किसी के घायल होने की खबर भी नहीं है। इसी बीच जानिए एमी विर्क कौन हैं और उन्होंने इतनी बड़ी पहचान कैसे बनाई?  
विज्ञापन

Who Is Ammy Virk Know For Songs Like Yaar Amli And Jatt Da Sahara Seen In Ajay Devgns Bhuj And Ranveer 83
एमी विर्क - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं एमी विर्क?
एमी विर्क का असली नाम अमरिंदर पाल सिंह विर्क है। उनका जन्म 11 मई 1992 को पंजाब के नाभा में हुआ था। वह एक मशहूर पंजाबी सिंगर होने के साथ-साथ एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई की है। मांं के कहने पर उन्होंने सिंगिंग में करियर बनाने का फैसला किया था। 
  • एमी ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक से की।
  • उनका गाना 'इक पल' इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ, जिसके बाद उन्हें पहचान मिलने लगी।
  • इसके बाद उन्होंने 'जट्टिज्म' नाम से अपना पहला एल्बम रिलीज किया।
  • इस गाने को 2013 में पीटीसी पंजाबी म्यूजिक अवॉर्ड्स में एल्बम ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला।
  • इसके अलावा एमी 'यार अमली' और 'जट्ट दा शहरां' जैसे गानों के लिए भी जाने जाते हैं।  

Who Is Ammy Virk Know For Songs Like Yaar Amli And Jatt Da Sahara Seen In Ajay Devgns Bhuj And Ranveer 83
विक्की कौशल-एमी विर्क - फोटो : इंस्टाग्राम @ammyvirk
एक्टिंग में भी कमाया नाम
सिंगिंग में पहचान बनाने के बाद एमी विर्क ने फिल्मों का रुख किया। उन्होंने 2015 में पंजाबी फिल्म 'अंग्रेज' से एक्टिंग डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद वह 'बंबूकाट', 'अर्दास', 'लौंग लाची', 'किस्मत' और 'सौकन सौकने' जैसी फिल्मों में नजर आए।

इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू
एमी विर्क ने सिर्फ पंजाबी सिनेमा तक खुद को सीमित नहीं रखा। 2021 में उन्होंने बॉलीवुड में एक मल्टीस्टारर फिल्म से डेब्यू किया।
  • पहली बार एमी, अजय देवगन की फिल्म 'भुज' में नजर आए।
  • फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर विक्रम सिंह बाज का रोल निभाया था। 
  • इसके बाद वो रणवीर सिंह की '83' में नजर आए। 
  • फिल्म में उन्होंने बलविंदर संधू का रोल निभाया था। 
  • इसके दो साल बाद एमी को विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के साथ फिल्म 'बैड न्यूज' मिली। 
  • इसी साल उन्होंने अक्षय कुमार और तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'खेल खेल में' हरप्रीत का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन

Who Is Ammy Virk Know For Songs Like Yaar Amli And Jatt Da Sahara Seen In Ajay Devgns Bhuj And Ranveer 83
एमी विर्क - फोटो : इंस्टाग्राम @ammyvirk
किस गाने से मिली खास पहचान
  • एमी विर्क की फिल्म 'किस्मत' पंजाबी सिनेमा की चर्चित फिल्मों में शामिल है।
  • इसके अलावा 'लौंग लाची' और 'निम्मा जट्ट' जैसी फिल्मों और उनके गानों ने भी उन्हें पंजाबी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर बनाया।
  • यानी एमी विर्क की पहचान सिर्फ एक सिंगर तक सीमित नहीं है।
  • वह पंजाबी म्यूजिक, पंजाबी फिल्मों और बॉलीवुड- तीनों जगह अपनी पहचान बना चुके हैं।

Who Is Ammy Virk Know For Songs Like Yaar Amli And Jatt Da Sahara Seen In Ajay Devgns Bhuj And Ranveer 83
एमी विर्क - फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर
एमी विर्क आखिरी बार फिल्म 'चढ़दी कला' में नजर आए थे, जो इसी साल मई में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ रूपी गिल और हिम्मत संधू अहम किरदारों में थे। पंजाबी फिल्म 'चढ़दी कला' को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया।

फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से सर्टिफिकेट नहीं मिल सका, जिसके चलते इसकी भारत में रिलीज रुक गई। CBFC की जांच समिति ने फिल्म को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए उपयुक्त नहीं माना था। बाद में रिवाइजिंग कमेटी ने भी सर्टिफिकेशन देने से इनकार कर दिया। इसके बाद ये फिल्म इंटरनेशनल मार्केट में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस हिट साबित हुई। 

Who Is Ammy Virk Know For Songs Like Yaar Amli And Jatt Da Sahara Seen In Ajay Devgns Bhuj And Ranveer 83
एमी विर्क - फोटो : इंस्टाग्राम @ammyvirk
हमले पर क्या है अपडेट? 
फिलहाल कनाडा में उनके काफिले पर हुई गोलीबारी के मामले की पुलिस जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर एक गैंग से जुड़े व्यक्ति द्वारा हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आया है, लेकिन इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस ने भी अभी इसे किसी गैंग से नहीं जोड़ा है।

ये भी पढ़ें- कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर हमला: कार्यक्रम से लाैट रहे थे, हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed