Chhaya Kadam: 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को ऑस्कर में न भेजे जाने पर मंजू माई दुखी, 'लापता लेडीज' पर कही ये बात
'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को ऑस्कर के लिए नामांकित नहीं किए जाने पर छाया कदम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वे अपनी दोनों ही फिल्मों को प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए रेस में देखना चाहती थीं।
विस्तार
फिल्म 'लापता लेडीज' को भारत की तरफ से ऑस्कर 2025 में भेजा जा रहा है। किरण राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना है। फिल्म की इस उपलब्धि पर सभी सितारे बेहद खुश हैं। 'लापता लेडीज' में मंजू माई के किरदार में नजर आईं छाया कदम ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। लेकिन, साथ ही वे दुखी भी हैं। उन्हें इस बात का मलाल है कि फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को भारत की ओर से ऑस्कर में नहीं भेजा गया है।
बोलीं- खराब महसूस हो रहा है
'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को ऑस्कर के लिए नामांकित नहीं किए जाने पर छाया कदम ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक न्यूज पोर्टल से बातचीत करते हुए छाया कदम ने अपनी खुशी का इजहार किया। हालांकि, उनकी दूसरी फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' ऑस्कर की रेस में शामिल नहीं हो पाई है, इसे लेकर वे काफी खराब महसूस कर रही हैं। पायल कापड़िया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भी छाया कदम नजर आई हैं।
Harrasment Case: मुश्किल में घिरे तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, अभिनेत्री को परेशान करने के केस में बनाए गए आरोपी
'लापता लेडीज' को लेकर कहा- 'गर्व का पल है'
छाया कदम का कहना है कि वे अपनी दोनों फिल्मों को ऑस्कर में देखना चाहती थीं और ऐसा होता तो उन्हें अच्छा लगता। 'लापता लेडीज' को एंट्री मिलने पर छाया कदम ने कहा, 'यह गर्व का पल है। मैं 'लापता लेडीज' के लिए खुश हूं, लेकिन साथ ही पायल की फिल्म के लिए भी थोड़ा खराब लग रहा है। हालांकि, इसका फैसला भी फिल्म फेडरेशन के बड़े लोगों ने किया है, इसलिए इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है। मैं दोनों फिल्मों को ऑस्कर में देखना पसंद करती'।
Laughter Chefs: जल्द बंद हो जाएगा 'लाफ्टर शेफ्स' का प्रसारण? अर्जुन बिजलानी के पोस्ट से फैंस ने लगाए कयास
फ्रांस की तरफ से भेजी जा रही पायल कपाड़िया की फिल्म
पायल कपाड़िया के निर्देशन में बनी फिल्म को भले ही भारत की तरफ से ऑस्कर में न भेजा जा सका, लेकिन फ्रांस की तरफ से यह ऑस्कर में जा रही है। बात करें फिल्म 'लापता लेडीज' की तो यह इस साल मार्च में रिलीज हुई। सिनेमाघरों में इसे खास तवज्जो नहीं मिली, लेकिन ओटीटी पर रिलीज किए जाने के बाद इसने तहलका मचा दिया। फिल्म को ऑस्कर में भेजे जाने पर किरण राव से लेकर आमिर खान और बाकी सितारों ने खुशी जताई है।