अभिनेत्री कृति सेनन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे कर लिए हैं। अभिनेत्री ने साल 2014 में टाइगर श्रॉफ के साथ 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हाल ही में, कृति सेनन ने खुलासा किया कि फिल्मी बैकग्राउंड से न होने और बाहरी होने के कारण उन्हें पहले निराश होना पड़ता था, उन्हें 'बरेली की बर्फी' और 'मिमी' जैसी महिला प्रधान भूमिकाओं में काफी सराहना भी मिली।
2 of 5
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
निखिल कामथ के यूट्यूब पॉडकास्ट में कृति सेनन से पूछा गया कि क्या अभिनय की विरासत न होने के कारण, इंडस्ट्री में एक दशक के बाद भी, उनके करियर पर असर पड़ता है। जवाब में, उन्होंने कहा, "कभी-कभी। मेरे पास कोई ऐसा नहीं होता जो कॉल करे। मेरे पास पहले ऐसे पल और थोड़ी निराशा ज्यादा थी, लेकिन आज मैं जिस मुकाम पर हूं। वहां पहुंचने में मुझे एक दशक लग गया। आज, साबित करने के लिए थोड़ा कम है, जैसे मुझे खुद को साबित करने की जरूरत है।"
3 of 5
ग्रीस में छुट्टियां मनातीं दिखीं कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति ने कहा, "चाहे वह बॉक्स ऑफिस के साथ हो या एक अभिनेत्री के रूप में। मुझे लगता है कि मैं हमेशा एक अच्छी अभिनेत्री के रूप में पहचाने जाने की भूखी रही हूं। न कि केवल स्टारडम पाने की। इसलिए, चाहे वह कुछ खास प्रदर्शन हो, पुरस्कार हो या राष्ट्रीय पुरस्कार। इस भावना का मतलब है कि 'ठीक है, मुझे अब खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है, मुझे बस खुद को आगे बढ़ाना है और वही करना है जो मुझे उत्साहित करता है।"
4 of 5
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon
अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में बाहरी होने के बावजूद वह काफी शांति और अच्छे से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एक वक्त वह ऐसे दौर में थीं कि उन्हें पता ही नहीं था कि क्या करना है।
5 of 5
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम @ kritisanon
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति को आखिरी बार करीना कपूर खान और तब्बू के साथ 'क्रू' में मुख्य भूमिका में देखा गया था। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'दो पत्ती' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।