{"_id":"67232b58fd23c119ec07f12a","slug":"khesari-lal-yadav-new-bhojpuri-chhath-puja-geet-bihari-piya-release-on-diwali-2024-komal-singh-2024-10-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Khesari Lal Yadav Song: दिवाली पर आया खेसारी का छठ गीत, फैंस बोले- 'अब छठ पूजा पर यही गाना बजेगा'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Khesari Lal Yadav Song: दिवाली पर आया खेसारी का छठ गीत, फैंस बोले- 'अब छठ पूजा पर यही गाना बजेगा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:46 PM IST
सार
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी गायिकी से भी खूब पहचान बनाई है। छठ पर्व से पहले उन्होंने फैंस को एक और गाने का तोहफा दिया है, जो छठ पूजा पर बना है।
हर तरफ दिवाली की धूम है। वहीं, बिहार प्रांत में दिवाली के साथ ही छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महापर्व कहे जाने वाले इस पर्व में सूर्य देव की पूजा-आराधना की जाती है। पर्व से पहले भोजपुरी एक्टर खेसारी ने छठ गीत रिलीज किया है। खेसारी के इस गाने का नाम है 'बिहारी पिया'। आज दिवाली के अवसर पर खेसारी ने का यह गाना आया है।
Trending Videos
2 of 5
खेसारी का नया छठ गीत
- फोटो : वीडियो ग्रैब
आते ही छाया गाना
यह गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है। कोमल सिंह पर यह फिल्माया गया है। इस गाने के बोल विशाल भारती ने लिखे हैं। रिलीज के चंद घंटों के अंदर ही इस गाने को ढाई लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
3 of 5
खेसारी का नया छठ गीत
- फोटो : वीडियो ग्रैब
छठ पर चलेगा सिर्फ यही गाना
इस गाने को बड़ी खूबसूरती से फिल्माया गया है। इसमें छठ पूजा की तैयारियों से लेकर पर्व की रौनक तक सबकुछ बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है। गाना रिलीज होने पर यूजर्स इस पर दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर कह रहे हैं, 'इस बार छठ पर एकतरफा यही गाना बजेगा'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'छठ तक इस गाने के 100 मिलियन व्यूज हो जाने चाहिए'।
Malaika Arora: अर्जुन कपूर के 'मैं अब सिंगल हूं' बयान के बाद मलाइका ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखी ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खेसारी का नया छठ गीत
- फोटो : वीडियो ग्रैब
दिवाली की दी बधाई
इस गाने के रिलीज की जानकारी खेसारी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए भी एक पोस्ट साझा किया है। एक्टर ने लिखा है, 'रउआ सभे के दीपावली मंगलमय आ सुखमय होखो। शुभ दीपावली'!
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।