फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Malaika Arora cryptic post after arjun kapoor revealed his relationship status and breakup confirmation

Malaika Arora: अर्जुन कपूर के 'मैं अब सिंगल हूं' बयान के बाद मलाइका ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखी ये बात

Thu, 31 Oct 2024 10:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 31 Oct 2024 10:55 AM IST
सार

एक वक्त पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का अफेयर बॉलीवुड की सुर्खियों में रहा। उम्र में काफी अंतर होने के बावजूद दोनों प्यार में पड़े। हालांकि, अब इनकी राहें जुदा हो गई हैं। इशारों-इशारों में अर्जुन भी यह स्पष्ट कर चुके हैं।

विज्ञापन
Malaika Arora cryptic post after arjun kapoor revealed his relationship status and breakup confirmation
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाले हैं। वे इन दिनों इसके प्रमोशन में जुटे हैं। एक इवेंट के दौरान अर्जुन कपूर ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर बात की। इस दौरान एक्टर ने कहा, 'मैं अब सिंगल हूं'। इसके बाद यह पुष्टि भी हो गई कि मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो चुका है। अर्जुन कपूर के इस बयान के दो दिन बाद मलाइका ने एक क्रिप्टिक नोट साझा किया है।

विज्ञापन

Mudassar Aziz: करीना कपूर के साथ काम करना चाहते हैं मुदस्सर अजीज, बोले- मैं बेबो की कलाकारी का कायल हूं

विज्ञापन
Trending Videos

अर्जुन ने कर दी ब्रेकअप की पुष्टि
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें काफी वक्त से मीडिया में चल रही थीं। इस बार मलाइका के जन्मदिन की पार्टी में भी अर्जुन कपूर नजर नहीं आए। हालांकि, आधिकारिक रूप से दोनों सितारों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा था। अब हाल ही में अर्जुन कपूर ने 'सिंघम 3' के प्रमोशन के दौरान अपना रिलेशनशिप स्टेटस जब सिंगल बताया तो मलाइका के साथ उनके ब्रेकअप की पुष्टि हो गई।

विज्ञापन

'अगर कोई दिल छू ले...'
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा किया है। जिसमें लिखा है, 'अगर कोई एक सेकंड के लिए भी किसी का दिल छू लेता है, तो वह उम्र भर के लिए किसी की रूह को छू सकता है'। मलाइका ने हालांकि यह बात खुद नहीं कही है, उन्होंने किसी का कोट साझा किया है। लेकिन, मलाइका के इस पोस्ट को अर्जुन के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।
The Sabarmati Report: 'द साबरमती रिपोर्ट' में होगा 'क्योंकि सास भी...' के गाने का नया अंदाज, टीजर आज होगा जारी

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed