फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tiger shroff firing case bishnoi gang Bollywood Threat Cases Explained from Salman Khan to baba siddiqui

कैसे बढ़ा बिश्नोई का आतंक?: मूसेवाला की हत्या से सलमान के घर फायरिंग तक, अब टाइगर पर हमले की ली जिम्मेदारी

Sun, 18 Oct 2026 08:58 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 18 Oct 2026 08:58 PM IST
सार

Bishnoi Gang Targeting Bollywood Celebrity: रविवार को बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली। यहां जानिए कब-कब बिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड पर ग्रहण लगाया।

विज्ञापन
Tiger shroff firing case bishnoi gang Bollywood Threat Cases Explained from Salman Khan to baba siddiqui
बिश्नोई गैंग के निशाने पर बॉलीवुड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कभी सलमान खान के घर पर गोलीबार तो कभी पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की हत्या। बिश्नोई गैंग आए दिन किसी ना किसी बड़े सेलिब्रिटी को निशाने पर लेकर दहशत फलाने का काम करता जा रहा है। इसी बीच गैंग ने रविवार को मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इसकी जिम्मेदारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अनिल पंडित ने ली। अनिल खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताता है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ गोलीबारी की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ ने खुद गाड़ी चलाकर दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया। यह घटना उस समय हुई जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल मैच खेलकर घर लौट रहे थे। मैदान के बाहर ही उनकी गाड़ी पर गोलीबारी की गई। एक्टर की गाड़ी पर सात गोलियां चलाए जाने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


इस खबर से जुड़ी लाइव अपडेट यहां पढ़ें:  Tiger Shroff Firing News Live: टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे इस खबर में जानिए अब तक कब-कब बिश्नोई गैंग ने सेलेब्स या उनसे जुड़े लोगों को अपना निशाना बनाया...



सलमान के घर पर गोलीबारी
साल 2018 में सबसे पहली बार अभिनेता सलमान खान का आमना-सामना लॉरेंस बिश्नोई के इरादों से हुआ। सलमान पर काले हिरण शिकार केस का मामला चल रहा था। इस केस पर उन्हें जोधपुर अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई। जिसके बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से अभिनेता को जान से मारने की धमकी मिली।
बिश्नोई गैंग के एक गुर्गे संपत नेहरा ने रैकी कर सलमान के फॉर्म हाउस पर हमला करने की कोशिश की। इस दुश्मनी की वजह हिरण के बिश्नोई समाज से धार्मिक जुड़ाव को बताया गया। 
इसके बाद 14 अप्रैल 2024 की सुबह करीब 4:50 से 5:00 बजे के बीच, मुंबई के बांद्रा स्थित अभिनेता सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक पर आए दो हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं थीं।  इस गोलीबारी की साजिश गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई के गिरोह ने रची थी।
Trending Videos

Tiger shroff firing case bishnoi gang Bollywood Threat Cases Explained from Salman Khan to baba siddiqui
बाबा सिद्दिकी - फोटो : सोशल मीडिया
बाबा सिद्दिकी 
इसी तरह 12 अक्तूबर 2024 को राजनेता बाबा सिद्दिकी पर फायरिंग हुई जिसमें उनकी जान चली गई। बाबा, सलमान और बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के करीबी थी। रिपोर्ट्स अनुसार तीन हमलावरों ने छह-सात गोलियां चलाईं, जो सिद्दीकी के पेट और सीने में लगीं। हमलावर मौके से फरार हो गए। वारदात के कुछ घंटों बाद ही एक व्यक्ति ने फेसबुक पर पोस्ट किया। घटना की जिम्मेदारी लेते हुए उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंस का सदस्य बताया था।
बाद में इस हत्याकांड की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। जांच में सामने आया कि यह एक कॉन्ट्रैक्ट किलिंग थी, जिसका ऑर्डर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने दिया था।

Tiger shroff firing case bishnoi gang Bollywood Threat Cases Explained from Salman Khan to baba siddiqui
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी
फिल्म निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू स्थित घर के बाहर भी खौफ ने दस्तक दी। फिरौती से जुड़े मामले में 1 फरवरी 2026 को उनके घर पर फायरिंग हुई। इस घटना के बाद भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई ने इसकी जिम्मेदारी सोशल मीडिया कि जरिए ली। 

Tiger shroff firing case bishnoi gang Bollywood Threat Cases Explained from Salman Khan to baba siddiqui
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह 
फिल्म 'धुरंधर' से रणवीर सिंह का स्टारडम एक अलग ही चरम पर पहुंच गया है। इसकी सूचना गैंगस्टरर्स तक भी पहुंची जिसके बाद रणवीर सिंह को उनके मैनेजर के माध्यम से धमकी भरा मैसेज भेजा, जिसमें करोड़ों की फिरौती मांगी गई। इस घटना के बाद पुलिस का शक लॉरेंस बिश्नोई गिरोह पर गया। 
 

Tiger shroff firing case bishnoi gang Bollywood Threat Cases Explained from Salman Khan to baba siddiqui
सिद्दू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धू मूसे वाला
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या से पंजाबी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक दहल गया था।  2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी एसयूवी में यात्रा कर रहे थे। इसकी जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी, जिसे लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। 

Tiger shroff firing case bishnoi gang Bollywood Threat Cases Explained from Salman Khan to baba siddiqui
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग 
कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैप्स कैफे में अलग-अलग कारणों से तीन बार गोली चली। तीसरी बार तब कैफे पर फायरिंग हुई तो इसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग के सरगना गोल्डी ढिल्लन और गोल्डी बराड़ गैंग के कुलदीप सिद्धू ने सोशल मीडिया के जरिए ली। इसके साथ ही यह चेतावनी भी मिली कि जिन लोगों से उनके विवाद है उनसे दूर रहा जाए। 

Tiger shroff firing case bishnoi gang Bollywood Threat Cases Explained from Salman Khan to baba siddiqui
सिंगर गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : सोशल मीडिया
गिप्पी ग्रेवाल
सन 2023 के नवंबर का महीने में एक बार फिजा मे फिर खौफ घुला। जब कनाडा के वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में स्थित पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल घर पर फयरिंग हुई। जिसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा ली गई। इस बार भी सलमान का करीबी होना एक सेलेब को महंगा पड़ गया। इस घटना से कोई जख्मी तो नहीं हुआ मगर ग्लोबल टेरर के रूप में बिश्नोई गैंग फिर चर्चा में आ गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed