Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Karan Johar Shares emotional note on 20th Death Anniversary of Father Yash Johar Said he Left a Legacy of Love
{"_id":"667b8cee5b10f38c3b0e9cbb","slug":"karan-johar-shares-emotional-note-on-20th-death-anniversary-of-father-yash-johar-said-he-left-a-legacy-of-love-2024-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: पिता यश की पुण्यतिथि पर भावुक हुए करण जौहर, नोट साझा कर लिखा- 'उन्होंने प्यार की विरासत छोड़ी'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Karan Johar: पिता यश की पुण्यतिथि पर भावुक हुए करण जौहर, नोट साझा कर लिखा- 'उन्होंने प्यार की विरासत छोड़ी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 26 Jun 2024 09:07 AM IST
सार
करण जौहर अक्सर अपने पिता से जुड़ी यादें ताजा करते रहते हैं। आज 26 जून को यश जौहर की 20वीं पुण्यतिथि है। इस मौके करण ने सोशल मीडिया पर पिता की तस्वीरें साझा कर एक भावुक नोट लिखा है।
फिल्ममेकर करण जौहर इंडस्ट्री के सबसे बड़े फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। उनके पिता और धर्मा प्रोडक्शंस के संस्थापक यश जौहर भी अपने समय के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं में से एक थे। करण अक्सर अपने पिता से जुड़ी यादें ताजा करते रहते हैं। आज 26 जून को यश जौहर की 20वीं पुण्यतिथि है। इस मौके करण ने सोशल मीडिया पर पिता की तस्वीरें साझा कर एक भावुक नोट लिखा है।
2 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पिता की तस्वीरें साझा कर लिखा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि 20 साल हो गए हैं। मेरा सबसे बड़ा डर माता-पिता को खोना था। 2 अगस्त, 2003 को मेरे पिता ने मुझे बताया कि उन्हें ट्यूमर है। मेरा सबसे बुरा सपना मुझे देख रहा था और फिर भी उनके बच्चे के रूप में यह मेरा कर्तव्य था कि मैं सकारात्मक रहूं और विश्वास बनाए रहूं। सहज ज्ञान की सबसे बुरी बात यह है कि वे कभी झूठ नहीं बोलते।'
उन्होंने आगे लिखा, 'इसके 10 महीने बाद उन्होंने हमें छोड़ दिया। हमने उन्हें खो दिया। मुझे सबसे स्ट्रांग और निस्वार्थ आदमी का बेटा होने पर बहुत गर्व था। उन्होंने अपने रिश्तों को हर चीज से ऊपर रखा और प्यार की एक विरासत छोड़ी है। मेरी मां और मैं जिसे अभी भी जी रहे हैं। काश वह हमारे बच्चों को जानते। मगर मुझे पता है कि वह उन पर और हम पर हर समय नजर रख रहे हैं। लव यू पापा।'
यश जौहर करण जौहर के लिए एक प्रेरणा थे और निर्देशक हमेशा अपने दिवंगत पिता को याद करते हैं। जून 2004 में कैंसर से उनकी मृत्यु हो गई थी। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों का निर्माण किया था। इसमें 'दोस्ताना', 'दुनिया', 'अग्निपथ', 'गुमराह', 'डुप्लिकेट', 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' और 'कल हो ना हो' जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'किल' रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शकों को इस थ्रिलर एक्शन फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल जैसे सितारे नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।