कंगना रणौत अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' का प्रचार कर रही हैं। अभिनेत्री से राजनेता बनीं कंगना रणौत अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना ने हाल ही में स्टार किड्स पर कटाक्ष किया और अपनी पुरानी टिप्पणी का बचाव करते हुए आयुष्मान खुराना को 'चापलूस आउटसाइडर' कहा।
Kangana Ranaut: आयुष्मान को 'चापलूस आउटसाइडर' कहने पर कंगना ने किया बचाव, बोलीं- असल दुनिया में निकलना चाहिए
अभिनेत्री और राजनेता कंगना रणौत अपने विवादित बयानों को लेकर जानी जाती हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने पिछले कमेंट का बचाव किया है, जिसमें उन्होंने आयुष्मान खुराना को 'चापलूस आउटसाइडर' कहा था। आप की अदालत के एक एपिसोड के दौरान एक स्पष्ट बातचीत में अभिनेत्री ने स्टार किड्स पर भी कटाक्ष किया और उनकी आलोचना करते हुए कहा कि वे अपने सुरक्षित पालन-पोषण से बाहर नहीं निकल पाते और असल दुनिया का अनुभव करने में असफल रहते हैं।
उन्होंने कहा, "आप फिल्म इंडस्ट्री में किसी को भी दोषी नहीं ठहरा सकते। हर कोई जानता है कि वे कितने दोषी हैं और सिर्फ आज ही नहीं बल्कि 90 और 80 के दशक में भी। उनके खिलाफ ड्रग केस, मीटू- ऐसा एक भी मामला नहीं है, जो उनके खिलाफ दर्ज न हुआ हो, लेकिन मैं बुरी इंसान हूं।"
Call Me Bae: अनन्या पांडे ने ‘कॉल मी बे’ के अनुभवों को किया साझा, कहा- मैं आंतरिक अभिनय कर रही थी
आयुष्मान खुराना को 'चापलूस' कहने पर कंगना ने कहा, "वही है जिन्होंने मुझ पर हमला किया था। पहले जब वह सफल नहीं हुए थे, तो उन्होंने मुझे एक साक्षात्कार में रोल मॉडल कहा था। फिर जब उन्हें काम मिलना शुरू हुआ तो उन्होंने मेरे खिलाफ बोला है। वह काम के लिए किसी की भी चापलूसी करना चाहते थे। इस महान इंडस्ट्री में किसी को कोई समस्या नहीं है, केवल मैं ही समस्या हूं।"
बता दें कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) से फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र न मिलने के चलते ये फिल्म अब आने वाले शुक्रवार को रिलीज नहीं हो सकेगी। सूत्रों के अनुसार फिल्म की पहली स्क्रीनिंग में ही फिल्म को लेकर कई बदलाव फिल्म निर्माताओं को सुझाए जा चुके हैं और इन बदलावों को लेकर सेंसर बोर्ड और फिल्म निर्माताओं के बीच बैठक अब तक नहीं हुई है।