{"_id":"68b2aefae7551026cd027e02","slug":"jugnuma-trailer-release-manoj-bajpayee-searching-how-fire-burnt-crops-on-hills-2025-08-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jugnuma Trailer: रिलीज हुआ फिल्म 'जुगनुमा' का ट्रेलर, रहस्यमयी आग की खोज करते नजर आए मनोज बाजपेयी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jugnuma Trailer: रिलीज हुआ फिल्म 'जुगनुमा' का ट्रेलर, रहस्यमयी आग की खोज करते नजर आए मनोज बाजपेयी
Sat, 30 Aug 2025 01:27 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:27 PM IST
सार
Jugnuma Trailer Release: मनोज बाजपेयी अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुगनुमा' की रिलीज को लेकर तैयार हैं। शनिवार को इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। आइए देखते हैं ट्रेलर में क्या है।
विज्ञापन
जुगनुमा
- फोटो : यूट्यूब
शनिवार को दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म 'जुगनुमा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में 80 के दशक की कहानी दिखाई गई है। इसमें दिखाया गया है कि पहाड़ों पर लगी आग ने कैसे फसलों को बर्बाद किया और हंसते-खेलते लोगों को परेशान कर दिया। ट्रेलर में मनोज बाजपेयी इस बात की खोज करते हैं कि आग कैसे लगी।
Trending Videos
जुगनुमा
- फोटो : यूट्यूब
पहाड़ों पर खुशहाल थे परिवार
फिल्म 'जुगनुमा' एक जादुई फिक्शनल ड्रामा है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि मनोज बाजपेयी और उनका परिवार पहाड़ों पर खुशहाली की जिंदगी गुजारता है। पहाड़ों पर बागों में अच्छी फसल होती है, जिससे लोगों के घर चलते हैं। हालांकि यह खुशहाली बहुत दिनों तक नहीं रही।
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर:

GUNEET MONGA KAPOOR - ANURAG KASHYAP - MANOJ BAJPAYEE: 'JUGNUMA' TRAILER LAUNCHED – 12 SEPT 2025 RELEASE... #India's top filmmakers – #VetriMaaran, #LijoJosePellissery, #RajBShetty, and #NagAshwin – unite to support #NationalAward-winner #RaamReddy's #Jugnuma.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 30, 2025
The… pic.twitter.com/2Vtjig9aeS
जुगनुमा
- फोटो : यूट्यूब
मनोज बाजपेयी को फोन आता है
ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि बागों में दवा डाली जाती है ताकि फसल अच्छी हो। हालांकि मनोज बाजपेयी को दवाओं से डर लगता है। इसके बाद मनोज बाजपेयी को एक महिला बताती है कि नए लोग उसके घर की तरफ देख रहे थे। इसके बाद मनोज बाजपेयी को रात में फोन आता है और वह परेशान हो जाते हैं।

जंगलों में आग
इतने में मनोज बाजपेयी की बेटी दौड़ते हुए कहीं से आती है और वह उनको बताती है कि बागों में आग लगी है। आग की वजह से फसल बर्बाद हो जाती है। ऐसे में मनोज बाजपेयी को लगता है कि कोई उनसे बदला ले रहा है। अधिकारी मनोज बाजपेयी को बताते हैं कि यह मामला बहुत गंभीर है।
ऐसे में मनोज बाजपेयी कहते हैं कि कोई मुझे कुछ बताना चाहता है? क्या किसी को मुझसे कुछ चाहिए?

फिल्म के बारे में
फिल्म 'जुगनुमा' 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन राम रेड्डी ने किया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा दीपक डोबरियाल, प्रियंका बोस, हिरल सिद्धू, तिलोत्तमा शोम जैसे कई कलाकार हैं।
निर्माता गुनीत मोंगा कपूर और अनुराग कश्यप इस फिल्म से बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं।