साउथ के दिग्गज अभिनेता जयाराम फैंस के बीच अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में जयराम का सिक्का चलता है। अभिनेता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस से भी कनेक्ट रहते हैं, लेकिन काफी समय से जयाराम ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है। अब काफी समय के बाद अभिनेता ने इसके पीछे की कहानी के बारे में बताया है।
Jayaram: जयाराम ने बताई मलयालम सिनेमा से ब्रेक लेने की वजह, इस फिल्म से करने जा रहे हैं कमबैक
जयाराम ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने जानबूझकर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से डेढ़ साल का ब्रेक लिया था। अभिनेता ने अपनी वापसी का सही और अच्छे अवसर का धैर्यपूर्वक इंतजार किया था। अभिनेता ने यह भी कहा कि वह अब मिधुन मैनुअल थॉमस के अब्राहम ओजलर का इंतजार कर रहे थे।
VD18: वरुण धवन ने एटली संग मिलाया हाथ, फिल्म की रिलीज डेट से भी उठाया पर्दा
जयाराम ने कहा, ‘उस प्यार के लिए धन्यवाद, जिसने मुझे पिछले 35 वर्षों में कई फिल्मों में काम करने में मदद की। मुझे अन्य भाषाओं में अभिनय करने का भी सौभाग्य मिला है। मेरा मानना है कि यह अवसर आपकी तलाश में आने चाहिए और आप इन्हें अपने आप हासिल नहीं कर सकते। फिलहाल मैं कई तेलुगु फिल्मों पर काम कर रहा हूं।’
दुखद: नहीं रहे अभिनेता हरीश मैगन, 76 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
अभिनेता मे अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर बताते हुए कहा, ‘कल सुबह सुपरस्टार महेश बाबू के साथ मेरा शूट है । इसके अलावा मैं चिरंजीवी के बेटे राम चरण के साथ भी एक फिल्म कर रहा हूं, जिसका निर्देशन शंकर ने किया है। मैं विजय देवरकोंडा के साथ भी एक प्रोजेक्ट में शामिल हूं। इसके अलावा मैं शिवराज कुमार की घोस्ट नामक एक कन्नड़ फिल्म है, उसमें भी मुख्य भूमिका निभा रहा हूं।’
Sreejita De: बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट श्रीजिता डे ने मंगेतर माइकल संग रचाई शादी, रोमांटिक अंदाज में नजर आए कपल
जयाराम ने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘मैंने मलयालम सिनेमा से एक साल के लिए ब्रेक ले लिया था और धैर्यपूर्वक एक अच्छे प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहा था। वह इंतजार व्यर्थ नहीं गया, जिस फिल्म पर मैं वर्तमान में काम कर रहा हूं वह अब्राहम ओजलर है। यह फिल्म मिथुन मैनुअल थॉमस द्वारा निर्देशित है। दर्शकों ने मुझे जो अपार प्यार और चिंता दिखाई है, उसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं।’