{"_id":"6af33dcff46d2c833b0f88a9","slug":"bharti-siingh-shared-her-memories-related-to-brother-on-bhai-dooj-in-recent-interview-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंटरव्यू: 'भाई से फ्रॉक, जींस और कॉमिक्स मांगती थी', कॉमेडियन भारती सिंह ने भाई दूज पर सुनाए बचपन के किस्से","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
इंटरव्यू: 'भाई से फ्रॉक, जींस और कॉमिक्स मांगती थी', कॉमेडियन भारती सिंह ने भाई दूज पर सुनाए बचपन के किस्से
Wed, 11 Nov 2026 07:00 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Wed, 11 Nov 2026 07:00 AM IST
सार
- कॉमेडियन भारती सिंह ने भाई दूज के खास मौके पर भाई के लिए अपनी भवनाएं व्यक्त कीं।
- उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान बचपन के कई किस्से साझा किये।
- भारती ने संघर्ष के दिनों में भाई के साथ देने की यादें भी ताजा कीं।
विज्ञापन
भारती सिंह अपने भाई के साथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते में छिपे प्यार, अपनापन और पुरानी यादों को फिर से ताजा करने का मौका होता है। वक्त के साथ इस रिश्ते में जिम्मेदारियां और भूमिकाएं बदल जाती हैं, लेकिन एक-दूसरे के लिए प्यार वैसा ही रहता है। कॉमेडियन-होस्ट भारती सिंह के लिए भी यह त्योहार परिवार के साथ खुशियां बांटने और रिश्तों को संजोने का मौका है। अमर उजाला से खास बातचीत में भाई दूज को लेकर भारती ने अपने बचपन, परिवार और जिंदगी में आए बदलावों से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए।
विज्ञापन
Trending Videos
भारती सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@bharti.laughterqueen
भारती ने कहा उसने पूरी जिंदगी मुझे दिया
भारती बताती हैं कि बचपन में त्योहारों पर भाई से उनकी कई फरमाइशें होती थीं। वह कहती हैं, 'पहले तो भाई से बहुत कुछ मांगते थे। कभी फ्रॉक चाहिए, कभी जींस चाहिए तो कभी पढ़ने के लिए कॉमिक्स चाहिए। लेकिन अब बड़े हो गए हैं और खुद कमाने लगे हैं। अब मेरा मन करता है कि मैं अपने भाई को तोहफा दूं। उसने पूरी जिंदगी मुझे दिया है। जरूरी थोड़ी है कि हर बार भाई ही बहन को कुछ दे। रक्षाबंधन हो या भाई दूज, मैं भी अपने भाई को गिफ्ट देती हूं। वह भी मुझे देता है।'

- फोटो : इंस्टाग्राम @bharti.laughterqueen
भाई एक-दो हजार भी देता है तो लगता है 20 लाख मिल गए
भारती के लिए भाई का दिया हुआ छोटा-सा तोहफा भी बहुत मायने रखता है। वह कहती हैं, 'आज मैं ज्यादा कमाती हूं... लेकिन मेरा भाई जब मुझे एक-दो हजार रुपये भी देता है तो ऐसा लगता है कि 20 लाख मिल गए। उसमें जो प्यार होता है, वह बहुत खास है। मैं उसके दिए पैसे खर्च नहीं करती। उन्हें संभालकर रखती हूं। शायद भाई का वही प्यार और आशीर्वाद है, जिसकी वजह से आज मुझे इतना अच्छा काम मिल रहा है और लोग मुझे पसंद कर रहे हैं।'

- फोटो : इंस्टाग्राम @bharati.laughterqueen
गोला को हर त्योहार पर इंडियन कपड़े पहनने हैं
भारती के घर में अब त्योहारों की रौनक उनके बेटे गोला की वजह से भी बढ़ गई है। वह बताती हैं कि गोला को त्योहारों पर पारंपरिक कपड़े पहनने का बहुत शौक है। भारती कहती हैं, 'अब तो गोला सबसे ज्यादा एक्साइटेड रहता है। उसे हर त्योहार पर इंडियन कपड़े पहनने हैं। पहले हम सोचते थे कि घर में लाइटें लगा लो, लेकिन अब ध्यान रहता है कि अच्छी लाइटें लगाएं, क्योंकि बच्चों को देखना है। घर में बच्चों की चहल-पहल रहती है। गोला की वजह से त्योहारों का उत्साह और बढ़ गया है।'

भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
बच्चों को सारी खुशियां देना चाहती हूं
भारती चाहती हैं कि उनके बच्चों को भी त्योहारों से जुड़ी वही छोटी-छोटी खुशियां मिलें, जो उन्हें अपने बचपन में मिला करती थीं। वह कहती हैं, 'बचपन में कोई एक फुलझड़ी ज्यादा दे देता था या मिठाई का एक लड्डू ज्यादा मिल जाता था तो बहुत खुशी होती थी। अब मैं अपने बच्चों को ये सारी खुशियां देना चाहती हूं। चाहती हूं कि उन्हें खूब मजा आए... वे समझें कि उनके माता-पिता उनसे कितना प्यार करते हैं। होली पर पिचकारी लाना, दिवाली पर फुलझड़ियां और त्योहारों पर नए कपड़े दिलाना, मुझे ये सब करना बहुत अच्छा लगता है। इन छोटी-छोटी चीजों में ही बहुत खुशी है।'

भारती ने बताया हर्ष कहते हैं कंजूसी मत करो
त्योहारों पर भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के बीच भी खूब हंसी-मजाक होता है। खासकर गिफ्ट की खरीदारी को लेकर दोनों की राय अलग होती है। भारती बताती हैं, 'हर्ष को लगता है कि अगर किसी को गिफ्ट दे रहे हैं तो अच्छा ही देना चाहिए। वह कहते हैं कि कंजूसी मत करो। मेरा कहना होता है कि भाई, सारा पैसा थोड़ी उड़ा देना। इस बात पर हमारी नोकझोंक चलती रहती है।'

कॉमेडिया बन गईं हैं सेट पर जगत दीदी
भारती के लिए भाई-बहन का रिश्ता सिर्फ परिवार तक सीमित नहीं है। शूटिंग के दौरान भी वह अपने सह-कलाकारों के साथ ऐसा ही जुड़ाव महसूस करती हैं। अभिषेक कुमार, प्रिंस नरूला और दूसरे कलाकारों के साथ उनकी खूब मस्ती होती है। भारती कहती हैं, 'जब भी हम शूट करते हैं तो सब भाई-बहन वाली मस्ती चलती रहती है। अब तो मैं वहां जगत दीदी बन गई हूं। सब मुझे दीदी कहते हैं। कोई अपनी शिकायत लेकर आता है तो कोई कहता है कि दीदी आप ये करो। मुझे बहुत अच्छा लगता है। सब मेरे छोटे भाई जैसे हैं। इतनी इज्जत और प्यार मिलता है तो अच्छा लगता है।'
सेट के माहौल पर क्या बोलीं भारती सिंह?
सेट के माहौल के बारे में भारती बताती हैं कि वहां त्योहारों पर पूरा परिवार जुटने जैसा माहौल रहता है। वह कहती हैं, 'सेट पर तो हमेशा त्योहार जैसा माहौल रहता है। ऐसा लगता है कि किसी शादी में आए हैं या कोई बड़ा त्योहार मना रहे हैं। सब लोग अपने घर से खाना लाते हैं। साथ बैठकर खाते हैं। कोई कुछ ऑर्डर करता है तो कोई किसी को कुछ चखाता है। दर्शक भी हमारे लिए मिठाई और अपने हाथों से बनाई चीजें लेकर आते हैं। कोई कुछ बनाकर लाता है तो उसमें उनका प्यार दिखता है। इसलिए सेट पर भी एक परिवार जैसी खुशी रहती है।'