फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sreejita De: बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट श्रीजिता डे ने मंगेतर माइकल संग रचाई शादी, रोमांटिक अंदाज में नजर आए कपल

Sun, 02 Jul 2023 06:24 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 02 Jul 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 contestant Sreejita De marries Michael Blohm Pape in Germany Church photos goes viral
श्रीजिता डे और माइकल ब्लोहम पेप - फोटो : Instagram

अभिनेत्री और 'बिग बॉस 16' की कंटेस्टेंट श्रीजिता डे ने एक जुलाई को जर्मनी में अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड माइकल ब्लोहम-पेप से शादी रचा ली है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शादी की तस्वीरें साझा करके आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की घोषणा की। रविवार को, श्रीजिता ने अपनी चर्च शादी की तीन तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

Bigg Boss 16 contestant Sreejita De marries Michael Blohm Pape in Germany Church photos goes viral
श्रीजिता डे - फोटो : insta

एक्ट्रेस सफेद दुल्हन के गाउन में बला की खूबसूरत लग रही हैं और माइकल काले सूट में बहुत आकर्षक लग रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे से परिवार के सदस्यों और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में शादी की है। श्रीजिता ने को शेयर कर कैप्शन में लिखा, "आज हम हाथों में हाथ डालकर हमेशा के लिए शुरुआत का जश्न मना रहे हैं।"

Bigg Boss 16 contestant Sreejita De marries Michael Blohm Pape in Germany Church photos goes viral
श्रीजिता डे - फोटो : insta

जैसे ही अभिनेत्री ने पोस्ट डाला, कई अभिनेताओं और उनके पूर्व बिग बॉस हाउसमेट्स ने उन्हें नई शुरुआत के लिए बधाई दी। अर्चना गौतम ने लिखा, "बधाई हो यारा।" शिव ठाकरे ने स्टारस्ट्रक इमोजी के साथ लिखा, "बधाई हो"। सिमरन भूद्रुप ने लिखा, "वाह, यह बहुत सुंदर है। नई शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं।" 

View this post on Instagram

A post shared by Sreejita De (@sreejita_de)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 contestant Sreejita De marries Michael Blohm Pape in Germany Church photos goes viral
श्रीजिता डे - फोटो : insta

जिज्ञासा सिंह ने लिखा, "बधाई हो मेरे प्यारों।" मेहरजान मज्दा ने लिखा, "श्री और माइक को बधाई। ढेर सारा प्यार।" मोनालिसा ने लिखा, "बधाई हो...आप दोनों...आप दोनों का जीवन मंगलमय हो।" श्रीजिता के कई अन्य नेटिजन्स और प्रशंसकों ने उनके विवाहित जीवन के लिए अपनी इच्छाएं व्यक्त की हैं।

Deepika-Ranveer: स्क्रीन पर फिर एक साथ दिखेंगे दीपिका-रणवीर? एक्टर ने वीडियो शेयर कर बढ़ाई फैंस की उत्सुक्ता

विज्ञापन
Bigg Boss 16 contestant Sreejita De marries Michael Blohm Pape in Germany Church photos goes viral
श्रीजिता डे - फोटो : सोशल मीडिया

बात दे कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अभिनेत्री ने बिग बॉस 16 में अपने कार्यकाल के दौरान अपनी शादी के बारे में भी चर्चा की थी। माइकल को फैमिली वीक के सेगमेंट के दौरान शो में भी आमंत्रित किया गया था। माइकल और श्रीजिता ने 30 जून को कोर्ट मैरिज की और एक जुलाई को एक चर्च में पारंपरिक रुप से दोनों ने शादी की है।

यह भी पढ़ें-  Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने त्रिविक्रम संग फिर मिलाया हाथ, पैन इंडिया फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे धमाल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed