फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran Actor Harish Magon Passed Away at the age of 76 he was Known for Namak Halal Gol Maal

दुखद: नहीं रहे अभिनेता हरीश मैगन, 76 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sun, 02 Jul 2023 06:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 02 Jul 2023 06:28 PM IST
सार

हरीश ने एफटीआईआई पुणे से स्नातक (1974) किया था। मैगन की आखिरी फिल्म उफ! ये मोहब्बत थी जो साल 1997 में रिलीज हुई थी।
 

विज्ञापन
Veteran Actor Harish Magon Passed Away at the age of 76 he was Known for Namak Halal Gol Maal
हरीश मैगन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता हरीश मैगन का निधन हो गया है। वह 76 साल के थे। गोल माल, नमक हलाल और इनकार जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। उनके निधन के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। हरीश के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा सिद्धार्थ और एक बेटी आरुषि हैं। हरीश की बेटी सिंगापुर में रहती है।

विज्ञापन

The Diplomat: जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, क्या प्रभास की फिल्म से होगा क्लैश?

विज्ञापन

इन फिल्मों से बनाई खास पहचान

छह दिसंबर 1946 को ब्रिटिश भारत के बॉम्बे प्रेसीडेंसी में जन्मे हरीश एफटीआईआई पुणे से स्नातक (1974) किया था। अपने करियर में वह कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहे, जिनमें नमक हलाल, चुपके चुपके, खुशबू, इनकार, मुकद्दर का सिकंदर, गोल माल और शहंशाह जैसी फिल्में शामिल हैं। मैगन की आखिरी फिल्म उफ़! ये मोहब्बत थी जो साल 1997 में रिलीज हुई थी।
Konkona Sen Sharma: इंडस्ट्री में शुरुआती संघर्ष पर बात करती नजर आईं कोंकणा सेन शर्मा, कही यह बात

सिनटा ने दी श्रद्धाजंलि

हरीश मैगन एक अभिनय संस्थान भी चलाते थे। वह रोशन तनेजा के अभिनय स्कूल में प्रशिक्षक भी थे। CINTAA ने अपने ट्विटर पर अपने दिवंगत सदस्य और अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और लिखा, “CINTAA हरीश मैगन (जून 1988 से सदस्य) के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करता है।
Aamir Khan: कभी अपनी हाइट को लेकर परेशान रहते थे आमिर खान, 'टिंगू' कहे जाने का सताने लगा था डर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed