Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Singh Maternal Grandfather Died At The Age Of 96 Old Video Viral

रणवीर सिंह: अभिनेता के नाना का दिवाली वाले दिन 96 साल की उम्र में हुआ निधन, कभी 'रॉकी' बनकर किया था डांस

Wed, 11 Nov 2026 07:54 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 11 Nov 2026 07:54 AM IST
सार

  • रणवीर सिंह के नाना डॉ. राम हिंगोरानी का लक्ष्मी पूजा वाले दिन निधन हो गया।
  • सौम्या हिंगोरानी ने इस खबर की पुष्टि की और सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी शेयर की।
  • साल 2023 में रणवीर ने नाना का एक मजेदार वीडियो शेयर किया था। 

विज्ञापन
Ranveer Singh Maternal Grandfather Died At The Age Of 96 Old Video Viral
रणवीर सिंह और नाना डॉ. राम हींगोरानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के नाना डॉ. राम हींगोरानी का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने दिवाली वाले दिन यानी 8 नवंबर को आखिरी सांस ली। परिवार इस समय शोक में है। रणवीर की कजिन सौम्या हींगोरानी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर उनके निधन की जानकारी दी।
विज्ञापन


हालांकि, रणवीर सिंह ने अभी तक नाना के निधन पर सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर नहीं की है। अब इस बीच एक्टर का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने नाना के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो से साफ पता चलता है कि रणवीर अपने नाना को कितना प्यार करते थे।
विज्ञापन
Trending Videos

Ranveer Singh Maternal Grandfather Died At The Age Of 96 Old Video Viral
सौम्या - फोटो : सोशल मीडिया
सौम्या ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
सौम्या हींगोरानी ने मंगलवार रात कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इसके साथ उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा। सौम्या ने बताया कि उनके दादू ने 96 साल की शानदार जिंदगी जी और दिवाली के शुभ मौके पर दुनिया को अलविदा कह दिया।

उन्होंने लिखा, '96 साल की उम्र में उन्होंने एक शानदार जिंदगी जी। मेरे दादू डॉ. राम दिवाली के दिन शांति से हमें छोड़कर अपनी पत्नी यानी मेरी दादी के पास चले गए। उन्होंने जाने के लिए इससे ज्यादा शुभ समय नहीं चुना होता। दिन का सुनहरा समय और लक्ष्मी पूजा का मौका। मुझे यकीन है कि दोनों अपनी कुर्सियों पर बैठकर व्हिस्की पी रहे होंगे और हमें साथ देखकर खुश हो रहे होंगे। दुनिया के सबसे अच्छे दादू बनने के लिए शुक्रिया।  आपने हमें सब कुछ दिया, मेरे लिए थोड़ी आइसक्रीम बचाकर रखना। जब तक हम दोबारा साथ डांस नहीं करते, हरि ओम।'
विज्ञापन

Ranveer Singh Maternal Grandfather Died At The Age Of 96 Old Video Viral
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
नाना के साथ रणवीर का था खास रिश्ता
रणवीर सिंह अपने नाना के काफी करीब थे। वह कई बार सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर चुके हैं। साल 2023 में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रमोशन के दौरान रणवीर ने नाना का एक मजेदार वीडियो शेयर किया था। इसमें उनके 93 साल के नाना फिल्म के गाने 'व्हाट झुमका' पर डांस करते नजर आए थे।

वीडियो में रणवीर के नाना ने टीम रॉकी की टी-शर्ट पहनी हुई थी और वह पूरे मस्ती के मूड में थे। इतना ही नहीं, उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, 'टिक्की छोड़ो, मेरे लिए टकीला लाओ।' नाना की इस मस्ती को देखकर रणवीर भी खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए थे।

उन्होंने वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, 'नाना यानी रॉकी-इज्म की असली पहचान हैं। 93 साल की उम्र में भी रॉक कर रहे हैं।'
विज्ञापन

Ranveer Singh Maternal Grandfather Died At The Age Of 96 Old Video Viral
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
'प्रलय' में नजर आएंगे रणवीर सिंह
वर्कफ्रंट की बात करें, तो रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' की तैयारी में जुटे हैं। जय मेहता के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक सर्वाइवल थ्रिलर है। इसकी कहानी पोस्ट-अपोकेलिप्टिक मुंबई पर आधारित है, जहां जॉम्बी के हमले के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते नजर आएंगे। यह फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद रणवीर की अगली फिल्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed