टॉम हॉलैंड अभिनीत हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' को भारतीय दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है। एक हफ्ते में ही इस फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री ली। साथ ही गुरुवार को भी इस फिल्म ने जमकर कमाई की है। यहां जानिए, इस फिल्म ने गुरुवार यानी रिलीज के आठवें दिन कितना कलेक्शन किया। साथ ही यह भी जानें कि हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ और साउथ फिल्म ‘जन नायकन’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया।
आठवें दिन भी 'स्पाइडर-मैन' की चांदी, ‘अवतार 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ी; जानें बाकी फिल्मों का हाल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 07 Aug 2026 08:04 AM IST
सार
Box Office Collection Day : हाॅलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने इस वक्त भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म ने 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। कई हॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड भारत में यह फिल्म तोड़ रही है। जानिए, गुरुवार को इस फिल्म ने कितनी कमाई की और ‘द ओडिसी’ और ‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन