हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। वीकएंड पर इसने तहलका मचाया था। वीकडेज में भी ये कमाल कर रही है। भारतीय दर्शकों को यह खूब भा रही है। गुरुवार को इसने अच्छी कमाई करते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
2 of 5
स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे
- फोटो : अमर उजाला
'स्पाइडर मैन 4' का कलेक्शन
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारत के सिनेमाघरों में 30 जुलाई को दस्तक दी थी। पहले दिन इसने जबरदस्त कमाई की। पहले दिन का कलेक्शन 60.60 करोड़ रुपये रहा। दूसरे दिन इसने 49.35 करोड़ रुपये कमाए। तीसने दिन यानी शनिवार को इसने 70.25 करोड़ और चौथे दिन रविवार की छुट्टी में 77.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चार दिनों में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
3 of 5
‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ प्रीमियर के बाद फैंस ने दिए रिएक्शन
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin
फिल्म का कुल कलेक्शन
पांचवें दिन पहले सोमवार को भी इसने अच्छा कलेक्शन किया था। इसने पहले सोमवार को 23.80 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, मंगलवार का कलेक्शन 21.75 करोड़ रुपये रहा। अब तक यह फिल्म 300 करोड़ बन गई थी। बुधवार को इसने 17 करोड़ रुपये कमाए। आज खबर लिखे जाने तक इसने 7.17 करोड़ रुपये कमाए हैं। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। एक हफ्ते में इस फिल्म ने 327.67 करोड़ रुपये कमाए हैं। यही इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी है।
4 of 5
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' भारत के बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसका कुल कलेक्शन 327.67 करोड़ रुपये हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 'अवेंजर्स एंडगेम' (260.40 करोड़ रुपये) के पास था। उससे पहले 'अवतार द वे ऑफ वाटर' ने भारत में एक हफ्ते में सबसे ज्यादा 192.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
5 of 5
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्डवाइड कलेक्शन?
फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' जहां भारत में अच्छी कमाई कर रही है वहीं यह दुनियाभर में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 11,750 करोड़ रुपये हो चुका है। डेस्टिन डेनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक जैसे सितारे हैं।