'एवेंजर्स: एंडगेम' के सुपरहीरो फिल्मी पर्दे पर ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर धमाल मचा रहे हैं। मार्वल स्टूडियोज की यह फिल्म हिंदी, इंग्लिश के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज हुई है। एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर, टोनी स्टार्क उर्फ आयरन मैन का रोल निभा रहे हैं।
यह फिल्म अपने शानदार कलेक्शन के अलावा एक और वजह से सुर्खियां बटोर रही है। खबर ये है कि एंडगेम से पहले आई फिल्म एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर के लिए रॉबर्ट को 75 मिलियन डॉलर्स यानी 522 करोड़ रुपये से ज्यादा की फीस दी गई थी।
3 of 5
avengers endgame
- फोटो : social media
एंडगेम में उन्हें कितनी फीस दी गई इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन खबर है कि साल 2008 से आयरन मैन के रूप में पर्दे पर दिखने वाले रॉबर्ट को काफी मोटी फीस मिली है। इतना ही नहीं कहा तो ये भी जा रहा है कि रॉबर्ट की सबसे ज्यादा कमाई 'एवेंजर्स: एंडगेम' से हुई है।
4 of 5
avengers endgame
- फोटो : social media
'एवेंजर्स' के अन्य बड़े सितारे जैसे क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ और स्कार्लेट जोहनसन ने भी मार्वल के साथ खास कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हैं। रॉबर्ट डाउनी जूनियर हॉलीवुड के उन चुनिंदा सितारों में से एक हैं जो एक फिल्म के लिए 139 करोड़ चार्ज करते हैं।
5 of 5
avengers endgame
- फोटो : social media
'एवेंजर्स' की अब तक की कुल कमाई की बात करें तो फिल्म 6 दिनों में करीब 244 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। ये कमाई केवल भारत में हुई है। फिल्म के वर्ल्डवाइड 8000 करोड़ कमाई करने की चर्चा है।